
चंद कदम की दूरी से गुजरी मौत... मोरबी हादसे से ठीक पहले इस फैसले ने बचाई परिवार के 9 लोगों की जान
AajTak
गुजरात के मोरबी में हुए हादसे में करीब 134 लोगों की जान चली गई. इस हादसे के कारण छुट्टी पर ब्रिज घूमने आए कई परिवार के परिवार ही खत्म हो गए. इस घटना के बाद एक तरफ मोरबी समेत पूरे देश के लोग गमजदा है तो वहीं दूसरी तरफ 9 लोगों का एक परिवार ऐसा भी है, जो एक फैसले के कारण इस हादसे का शिकार होते-होते बच गया.
गुजरात के मोरबी में हुए हादसे में करीब 134 लोगों की जान चली गई. इस हादसे के कारण छुट्टी पर ब्रिज घूमने आए कई परिवार के परिवार ही खत्म हो गए. घटना के बाद एक तरफ मोरबी समेत पूरे देश के लोग गमजदा है तो वहीं दूसरी तरफ 9 लोगों का एक परिवार ऐसा भी है, जो एक फैसले के कारण इस हादसे का शिकार होते-होते बच गया.
ये परिवार 40 साल के मेहुल रावल का है. मेहुल का परिवार भी बाकी लोगों की तरह रविवार को छुट्टी मनाने मोरबी के केबल ब्रिज पर पहुंचा था. उनके साथ उनकी बहन, भाई, उनके दो बच्चे, एक और बहन और बहन के पति के साथ 2 भांजे भी थे. ब्रिज पर काफी भीड़ होने के बाद भी सभी ने टिकट लेकर ब्रिज के उस पास जाने का फैसला किया था, लेकिन एक फैसले ने उन सभी की जान बच गई.
दरअसल, टिकट लेने के बाद किसी तरह मेहुल के परिवार ने केबल ब्रिज से गुजरना शुरू किया. अभी उनका परिवार ब्रिज के बीचोंबीच पहुंचा ही था कि भीड़ के कारण उनके परिवार के लोग काफी ज्यादा परेशानी महसूस करने लगे. परिवार के सभी लोगों ने बीच से ही वापस लौटने का फैसला किया. उनका परिवार ब्रिज के किनारे पर पहुंचने ही वाला था कि अचानक ब्रिज टूट गया और चीख-पुकार मच गई.
इस हादसे में मेहुल के साथ ही उनके परिवार के 2 और लोग घायल हुए हैं. तीनों ही एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं. मेहुल के दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी है और अगले दो दिनों में उनके पैर का ऑपरेशन होना है. उनके साथ अस्पताल में परिवार के सभी 8 सदस्य मौजूद हैं. अस्पताल में भर्ती मेहुल ने बताया कि अगर उनका परिवार आधे रास्ते से वापस लौटाने का फैसला नहीं लेता तो शायद उनमें से कोई भी जिंदा नहीं बचता. उन्होंने आगे कहा कि किसी ने भी भीड़ को रोकने की कोशिश नहीं की.
सांसद के 12 रिश्तेदारों की जान गई
हादसे में मारे गए लोगों में ज्यादातर छोटे बच्चे हैं. राजकोट से लोकसभा सांसद मोहन कुंदरिया के 12 रिश्तेदार भी इस हादसे में मारे गए. कुंदरिया ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हादसे में उनके बड़े भाई के साले की चार बेटियां, उनमें से तीन के पति और 5 बच्चे मारे गए हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










