
चंडीगढ़ में आज वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ पर होगा एयर शो, 84 सैन्य विमान दुनिया को दिखाएंगे भारत का शौर्य
AajTak
चंडीगढ़ में आज दोपहर 2:30 बजे सुखना लेक पर एयर शो शुरू होगा. वायु सेना दिवस के मौके पर 75 एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे. एयर शो के दौरान 9 विमानों को स्टैंड बाय रखा जाएगा. कुल मिलाकर 84 फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर, मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान सुखना लेक पर आसमान में उड़ान भरेंगे.
चंडीगढ़ के सुखना लेक पर शनिवार को भारतीय वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी. इस दौरान फ्लाई पास्ट में करीब 84 सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे. और दुनिया को भारत के शौर्य से परिचित कराएंगे. इस एयर शो का बहुप्रतीक्षित इंतजार किया जा रहा था. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे. इसके अलावा, पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक भी मौजूद रहेंगे. दोनों राज्यों पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.
जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 2:30 बजे सुखना लेक पर एयर शो शुरू होगा. वायु सेना दिवस के मौके पर 75 एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे. एयर शो के दौरान 9 विमानों को स्टैंड बाय रखा जाएगा. कुल मिलाकर 84 फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर, मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान सुखना लेक पर आसमान में उड़ान भरेंगे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चंडीगढ़ पहुंचेंगे
बताया गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 1:45 बजे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू यहां से सीधे सुखना लेक पर एयर शो में शामिल होंगी. इसके अलावा, राष्ट्रपति चंडीगढ़ में पंजाब राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले एक नागरिक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगी.
राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिन चंडीगढ़ दौरा













