
घर में संग रहते हैं 4 लोग, पत्नियां बोलीं- नहीं पता हमारे बच्चे का बाप कौन?
AajTak
ऑनलाइन बातचीत के बाद दो जोड़ों की मुलाकात हुई. चारों को प्यार हो गया. और उन लोगों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया. बाद में दोनों महिलाओं ने एक-एक बच्चे को जन्म दिया.
चार लोगों का एक परिवार है. जिसमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं. और ये सभी लोग आपस में प्यार करते हैं. दोनों महिलाओं ने एक-एक बच्चे को भी जन्म दिया है, लेकिन उन्हें नहीं पता है कि बच्चे के पिता कौन हैं?
टाया और सीन हार्टलेस की जोड़ी और एलिसिया और टायलर रोजर्स की जोड़ी तीन साल पहले ऑनलाइन मिली थी. इनके बीच कई महीनों तक बातचीत चली. फिर दोनों कपल को अपनी जिंदगी में रोमांच के लिए कुछ नया करने का ख्याल आया. चारों लोग एक-दूसरे से प्यार करने लगे. जिसके बाद वे एक साथ अमेरिका के ओरेगन शहर में रहने लगे.
दोनों कपल के एक-एक बच्चे पहले से ही थे. लेकिन उन लोगों ने एक पॉलिएमर्स परिवार (polyamorous- दो से ज्यादा लोगों के बीच का रिश्ता) के तौर पर दो और बच्चे करने का फैसला किया.
टाया ने कहा- इससे पहले हम में से कोई भी पॉलिएमर्स रिश्ते में नहीं था. लेकिन हमलोग मिले और प्यार हो गया. चूकि हमलोग साथ रहने लगे, तो सभी बच्चों की परवरिश भी हम साथ मिलकर करने लगे. हमलोग एक बड़ी फैमली यूनिट हैं.
साल 2020 की शुरुआत से दोनों कपल साथ रहने लगे थे. कुछ समय बाद रिश्ते में रह रहे चारों लोगों ने अपने परिवार को बढ़ाने का फैसला किया. एलिसिया को अगस्त 2020 में पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं. वहीं टाया मार्च 2021 में प्रेग्नेंट हो गईं.
टाया ने कहा- हम लोगों ने बच्चे के बाप को लेकर कोई नियम नहीं बनाया था और हमलोग इस बात पर राजी थे कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. हमलोग को अभी भी इसके बारे में पता नहीं है और हम जानना भी नहीं चाहते हैं. हमलोगों ने फैसला किया कि दोनों बच्चों की परवरिश हमलोग साथ मिलकर करेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










