
घर में छापे जा रहे थे 500 के नकली नोट... मास्टरमाइंड हैदराबाद जेल में बंद, 8 राज्यों में फैला नेटवर्क
AajTak
गुजरात के दाहोद जिले में नकली नोट छापने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है. यहां लिमडिया गांव में घर पर ही 500 रुपये के नकली नोट छापे जा रहे थे. पुलिस की छापेमारी में नकली नोट बनाने के सैकड़ों उपकरण और कागज बरामद हुए हैं. इस गोरखधंधे की जड़ें हैदराबाद की जेल में बंद मास्टरमाइंड से जुड़ी हैं, जो देश के आठ राज्यों में नेटवर्क संचालित कर रहा है.
गुजरात में दाहोद जिले के लिमडिया गांव में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह कार्रवाई राजस्थान के बांसवाड़ा में सामने आए नकली करंसी केस से जुड़े नंबरों की ट्रेसिंग के बाद की गई. पुलिस को संदेहास्पद नंबरों में से एक नंबर कांजी गरासिया नाम के व्यक्ति का निकला, जो लिमडिया गांव के मांडली फलिया का रहने वाला है.
पुलिस का कहना है कि कांजी गरासिया के घर पर छापेमारी में पुलिस को 143 ऐसे कागज मिले, जिन पर 500 रुपये के असली नोटों की तरह हरे रंग की पट्टी छपी थी. इसके अलावा 332 जेरॉक्स किए गए कागज और 42 नोटों के साथ छपे हुए कागज के 14 टुकड़े भी बरामद हुए. पुलिस ने कांजी और उसकी पत्नी अश्विनाबेन को मौके से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर सात दिन की रिमांड हासिल की.
यहां देखें Video
पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह सिर्फ गुजरात ही नहीं, बल्कि देश के आठ राज्यों में सक्रिय है. इसका मास्टरमाइंड हैदराबाद का हुसैन पीरा है, जो दिसंबर 2024 में तेलंगाना में गिरफ्तार किया गया था और अभी हैदराबाद की जेल में बंद है. बांसवाड़ा में सामने आए फर्जी नोट कांड में भी उसकी भूमिका पाई गई है.
यह भी पढ़ें: जयपुर में नकली नोटों का धंधा करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 2.17 लाख की जाली करेंसी बरामद
दाहोद पुलिस अधीक्षक डॉ. राजदीप सिंह झाला के अनुसार, टेक्निकल एनालिसिस के जरिए इस गिरोह की पहचान की गई. हुसैन पीरा ट्राइबल इलाकों में रहने वाले युवकों को टारगेट करता है और उन्हें हैदराबाद बुलाकर ट्रेनिंग देता है. यह गिरोह पीडीएफ फॉर्मेट में नकली नोट भेजता है और रिमोट एक्सेस से प्रिंटिंग में मदद करता है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







