
घर पर साथ रहना नहीं था पसंद, फिर भी बेटे को जबरन हनीमून पर ले गई सोनम... राजा रघुवंशी की मां के खुलासे सुन रह जाएंगे दंग!
AajTak
मेघालय में हुए इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है. मृतक की मां उमा रघुवंशी ने दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि उनके बेटे की पत्नी सोनम ने ही हनीमून पर मेघालय जाने की योजना बनाई थी. उसके लिए पहले से ही टिकट भी करा लिया था, लेकिन वापसी की टिकट नहीं बुक कराई थी.
मेघालय में हुए इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है. मृतक की मां उमा रघुवंशी ने दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि उनके बेटे की पत्नी सोनम ने ही हनीमून पर मेघालय जाने की योजना बनाई थी. उसके लिए पहले से ही टिकट भी करा लिया था, लेकिन वापसी की टिकट नहीं बुक कराई थी. उन्होंने कहा, ''मेरा बेटा सोनम के कहने पर उसके साथ मेघालय गया था. वो इतनी जल्दी कहीं घूमने के मूड में नहीं था. लेकिन सोनम ने टिकट बुक करा लिया था. मैंने कहा कि अब जब टिकट हो गया है तो पत्नी के साथ चले जाओ.''
उमा रघुवंशी ने कहा कि सोनम का व्यवहार शादी के बाद उनके परिवार के साथ बहुत सामान्य था. उन्हें कभी उस पर कोई शक नहीं हुआ. हनीमून का प्लान सोनम का था, लेकिन वापसी की कोई तैयारी नहीं थी. उन्होंने आगे बताया, ''मेरे बेटे ने बताया था कि सोनम ने सिर्फ जाने का टिकट बुक किया है, लौटने का नहीं. फिर भी वे 6-7 दिन में लौट आएंगे.'' उन्होंने कहा कि जब उन्होंने गाज़ीपुर से आई सोनम की तस्वीर देखी तो हैरान रह गईं. उसके शरीर पर खरोंच तक नहीं थी. उन्होंने ये सवाल भी उठाया कि यदि उसे अगवा किया गया था, तो उसके शरीर पर कोई निशान क्यों नहीं थे?
उमा रघुवंशी ने कहा कि वो सोनम से सिर्फ एक सवाल पूछना चाहती हैं, ''मेरे बेटे को कहां, क्यों और किस हालत में छोड़ा?'' उन्होंने यह भी कहा कि सगाई के बाद सोनम ने कभी राजा के साथ अकेले समय नहीं बिताया. जब इस पर परिवार ने सवाल उठाया तो सोनम का जवाब था कि ऑफिस का काम बहुत है. यहां तक कि वो यह भी कहती थी कि यदि वह राजा को कॉल नहीं कर पा रही है, तो राजा खुद कॉल कर सकता है. इतना ही नहीं सोनम की मां ने यह कहा था कि उनके परिवार की संस्कृति में शादी से पहले लड़के-लड़की का मिलना पसंद नहीं किया जाता. इसलिए वो ऐसा करती है.
राजा रघुवंशी की मां ने बताया कि शादी पारंपरिक रीति-रिवाज से दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई थी. उसके बाद राजा बहुत खुश था. वो दिल से सोनम को अपनी पत्नी मानता था. उन्होंने रोते हुए कहा, ''आज लगता है कि काश वो शादी ही न करता. कम से कम जिंदा तो होता. यदि सोनम ने ही मेरे बेटे को मरवाया है, तो उसे फांसी होनी चाहिए. हर रात मैं अपने बेटे के फोटो से कहती हूं, जिसने तुम्हारे साथ ये किया, उसे बहुत भयंकर सजा मिले.'' उमा रघुवंशी ने यह भी साफ किया कि उनके परिवार को इस मामले के मुख्य आरोपी राज कुशवाहा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
वहीं सोनम के पिता ने अपनी बेटी को निर्दोष बताया है और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. शादी के 11 दिन बाद, 20 मई को राजा और सोनम मेघालय गए थे. 23 मई को सोहरा (चेरापूंजी) में दोनों लापता हो गए. फिर 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक खड्ड में मिला. मेघालय पुलिस के मुताबिक, यह हत्या सोनम ने सुपारी किलर्स से करवाई थी. डीजीपी आई नोंग्रांग ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश गाज़ीपुर जिले के नंदगंज थाने में सरेंडर किया. तीन अन्य आरोपियों को इंदौर और ललितपुर से गिरफ्तार किया गया. पांचवां आरोपी सागर से पकड़ा गया है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







