
घर का नया कैप्टन बना ये वीक कंटेस्टेंट, तान्या को लेकर सलमान ने कही बड़ी बात
AajTak
टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो में रोजाना लड़ाई देखने को मिल रही है. इस वीक एलिमिनेशन की तलवार गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, बसीर अली और नेहल चुडासमा पर है. वहीं इस बीच घर को एक नया कैप्टन मिल गया है.
टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों काफी सुर्खियों में है. वाइल्ड कार्ड एंट्री से लेकर घर के लड़ाई झगड़ों के बीच कंटेस्टेंट्स को हर हफ्ते नॉमिनेशन और एलिमिनेशन का सामना करना पड़ता है. साथ ही कैप्टेंसी को लेकर टास्क भी किए जाते है. वहीं इस हफ्ते बिग बॉस 19 को उसका नया कैप्टन मिल गया है.
कौन बना बिग बॉस का नया कैप्टन? दरअसल बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से शुरू होती है. बिग बॉस घर वालों को एक कार्ड पर दो कंटेस्टेंट्स के नाम लिखने के लिए कहते हैं. जिस कंटेस्टेंट के नाम ज्यादा आएंगे, वो इस हफ्ते घर का कैप्टन बनेगा. सभी लोग मृदुल और प्रणित के नाम ज्यादा लेते है.
हालांकि दोनों चार-चार नाम लिखे होने से मुकाबला टाई हो जाता है. जिसके बाद घर वाले वोटिंग के जरिए मृदुल को कैप्टेन बनाते हैं. मृदुल को टोटल 8 वोट मिलते हैं. बाकी प्रणित को. इसके बाद कैप्टन बनने पर मृदुल गौरव और कुनिका का आशीर्वाद लेते हैं.
तान्या के फिर निकले आंसू वहीं मृदुल के कैप्टन बनने के बाद तान्या, शहबाज से बताती हैं कि उसकी जब कुनिका से लड़ाई हुई तो नीलम जाकर उनसे बात करती थी. तब उसने कुछ नहीं कहा. तब शहबाज ने कहा कि उसे उसी टाइम ये बात कहना थी. तान्या कहती हैं कि उनका मन नहीं था क्योंकि सब लोग लड़ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर गौरव अपनी टीम के साथ मिलकर प्लानिंग करते हैं.
गौरव खन्ना पहुंचे किचन कैप्टन बनने के बाद जब मृदुल जब काम बांट रहे थे तब अभिषेक ने कहा कि गौरव को किचन की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए. गौरव गुस्से में था और उसने कहा कि उसे खाना बनाना नहीं आता. मृदुल को यह काम गौरव को सौंपना पड़ा. नीलम को गौरव की मदद के लिए यह काम सौंपा गया. इसके बाद गौरव ने अभिषेक को चेतावनी दी कि वह अपनी सीमा न लांघकर उसे उकसाए नहीं. प्रणित ने अभिषेक से इस बारे में बात की. इसके बाद अभिषेक ने बताया कि गौरव ने अब तक घर में कुछ नहीं किया है.
वीकेंड का वार में तान्या को मिला सपोर्ट वहीं आज होने वाले वीकेंड का वार को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है. जहां सलमान खान, तान्या मित्तल का खुलकर सपोर्ट करने वाले हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










