
गौरव पांधी ने हंगामे के बाद डिलीट किया वाजपेयी को लेकर ट्वीट, BJP ने कांग्रेस-राहुल को घेरा
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कोर्डिनेटर गौरव पांधी की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर किए गए एक ट्वीट पर बवाल मच गया. हंगामा मचा तो गौरव पांधी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है. पांधी के ट्वीट डिलीट करने के बाद बीजेपी ने कहा है कि इसे लेकर कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करने के साथ ही गौरव को निष्कासित करना चाहिए.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कोर्डिनेटर और पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव पांधी के एक ट्वीट पर सियासी बवाल हो गया था. गौरव पांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के दिन एक ट्वीट किया था. गौरव ने ट्वीट कर अटल बिहारी वाजपेयी को अंग्रेजों का जासूस बता दिया था. गौरव के इस ट्वीट के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.
विवाद बढ़ा तो अब गौरव पांधी ने अपना वह ट्वीट डिलीट कर दिया है. कहा जा रहा है कि वाजपेयी की जयंती के दिन इस ट्वीट की वजह से आलोचनाओं में घिरी कांग्रेस पार्टी की ओर से गौरव को ट्वीट डिलीट करने के निर्देश दिए गए. पार्टी की ओर से निर्देश मिलने के बाद गौरव पांधी ने ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन इसे लेकर विवाद थमता नहीं नजर आ रहा है.
बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर गौरव पांधी पर हमला बोला है. शहजाद पूनावाला ने कहा है कि गौरव पांधी ने ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन ऐसा करना ही पर्याप्त नहीं है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को इसे लेकर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और माफी मांगने के साथ ही गौरव पांधी को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए.
बीजेपी प्रवक्ता ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर कहा कि अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो हम ये मानने को मजबूर होंगे कि शब्द भले ही गौरव पांधी के थे, सोच राहुल गांधी की ही थी. उन्होंने गौरव पांधी के ट्वीट को लेकर एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को भी कठघरे में खड़ा किया, वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा पर भी निशाना साधा.
शहजाद पूनावाला ने पवन खेड़ा पर हमला बोलते हुए कहा कि वे भी जिन्ना को मिस कर रहे हैं. गौरतलब है कि एक दिन पहले जब देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जा रही थी, तब गौरव पांधी ने एक ट्वीट किया था. गौरव पांधी ने ट्वीट कर अटल बिहारी वाजपेयी को अंग्रेजों का जासूस बताया था. इसके बाद बीजेपी नेताओं के साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने भी गौरव को घेरना शुरू कर दिया था.
गौरव पांधी ने क्या ट्वीट किया था

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







