
गोटबाया को शरण देने पर मालदीव में हंगामा, बैकफुट पर आई सरकार
AajTak
श्रीलंका में जारी राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच गोटाबाया राजपक्षे ने बुधवार तड़के मालदीव में शरण ली. इससे मालदीव के लोगों में गुस्सा है और वे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी मालदीव सरकार से मांग कर रहे हैं कि वे अपराधियों और चोरों को सुरक्षा देना बंद करें.
श्रीलंका में जारी राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच गोटबाया राजपक्षे ने बुधवार तड़के मालदीव में शरण ली. इससे मालदीव के लोगों में गुस्सा है और वे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. गोटबाया को मालदीव में शरण देने के सरकार के फैसले के खिलाफ श्रीलंकाई नागरिक शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं. यह प्रदर्शन मालदीव की राजधानी माले में किया जा रहा है.
प्रदर्शनकारी मालदीव सरकार से मांग कर रहे हैं कि वे 'अपराधियों और चोरों' को सुरक्षा देना बंद करें. इसके बाद मालदीव के कुछ स्थानीय लोगों ने श्रीलंकाई प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए पुलिस से उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने देने की मांग की. पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों के पोस्टर और प्लेकार्ड छीन लिए और इन्हें तितर-बितर कर दिया.
मालदीव सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे श्रीलंका के एक नागरिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
विदेश मंत्रालय का टिप्पणी से इनकार
वहीं, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने गोटबाया को शरण देने के फैसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. हालांकि, मालदीव्स नेशनल पार्टी संसद में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया को शरण देने के फैसले पर सरकार के पक्ष को रखेगी.
बता दें कि देश में जारी संकट के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आधिकारिक तौर पर 13 जुलाई को इस्तीफा देने का वादा किया था. वे इस्तीफा देने से पहले ही बुधवार तड़के सैन्य विमान से मालदीव भाग गए. इस दौरान उनकी पत्नी और परिवार के कुछ सदस्य भी उनके साथ थे.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,







