
गैंगरेप के आरोपी मोनोजीत मिश्रा पर नया खुलासा, 7 साल पहले प्रिंसिपल ने पुलिस को लिखी थी चिट्ठी
AajTak
जॉइंट पुलिस कमिश्नर (हेडक्वार्टर) को लिखे गए पत्र में देबाशीष चट्टोपाध्याय ने मोनोजीत मिश्रा द्वारा कॉलेज के कार्यक्रमों के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने के इतिहास पर प्रकाश डाला था और 13 दिसंबर, 2018 को निर्धारित कॉलेज के एनुअल सोशल प्रोग्राम के दौरान भी इसी प्रकार की गड़बड़ी उत्पन्न करने की आशंका व्यक्त की थी.
साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा को लेकर नई-नई बातें सामने आ रही हैं. लॉ कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल देबाशीष चट्टोपाध्याय द्वारा 2018 में मोनोजीत के व्यवहार को लेकर कोलकाता पुलिस मुख्यालय को भेजा गया एक पत्र आज तक के हाथ लगा है. पुलिस को लिखे इस पत्र में तत्कालीन प्रिंसिपल ने कैंपस के विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान मोनोजीत मिश्रा के व्यवधानकारी व्यवहार को लेकर चिंता जताई थी.
जॉइंट पुलिस कमिश्नर (हेडक्वार्टर) को लिखे गए पत्र में देबाशीष चट्टोपाध्याय ने मोनोजीत मिश्रा द्वारा कॉलेज के कार्यक्रमों के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने के इतिहास पर प्रकाश डाला था और 13 दिसंबर, 2018 को निर्धारित कॉलेज के एनुअल सोशल प्रोग्राम के दौरान भी इसी प्रकार की गड़बड़ी उत्पन्न करने की आशंका व्यक्त की थी. प्रिंसिपल चट्टोपाध्याय ने औपचारिक रूप से कोलकाता पुलिस से कार्यक्रम के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का अनुरोध किया था. कॉलेज प्रशासन की ओर से मोनोजीत को लेकर पुलिस को लिखा गया यह पत्र उस पर लगे मौजूदा आरोपों के मद्देनजर काफी महत्व रखता है.
यह भी पढ़ें: 'मनोजीत ने मुझे चाकू मारा था, दोस्त को खून से लथपथ हालत में फेंका', कोलकाता गैंगरेप के आरोपी पर जूनियर का आरोप
पश्चिम बंगाल सरकार ने वरिष्ठ वकील बिवास चटर्जी को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष लोक अभियोजक (SPP) नियुक्त किया है. चटर्जी कानूनी और सामाजिक रूप से संवेदनशील इस मामले की कार्यवाही की देखरेख करेंगे. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गत 30 को आरोपियों को वर्चुअली कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने तीनों मुख्य आरोपियों, मोनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को 8 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया, जबकि गिरफ्तार किए गए सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बनर्जी की हिरासत 4 जुलाई तक बढ़ा दी थी.
यह भी पढ़ें: कोलकाता गैंगरेप केस: वकालत नहीं कर पाएगा आरोपी मनोजीत मिश्रा, बार काउंसिल ने रद्द किया लाइसेंस

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







