
गेमर्स के लिए खास iQOO Z6 Pro 5G स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत
AajTak
iQOO Z6 Pro 5G को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इसके कई स्पेसिफिकेशन्स को कन्फर्म कर दिया है. इसकी कीमत भारत में 25,000 रुपये से कम रह सकती है.
iQOO Z6 Pro 5G Launch: स्मार्टफोन ब्रांड iQOO अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z6 Pro 5G को आज भारत में लॉन्च करने वाला है. पहले ही साफ किया जा चुका है कि इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर और 66W FlashCharge दिया जाएगा.
iQOO Z6 Pro 5G लॉन्च इवेंट
iQOO Z6 Pro 5G लॉन्च इवेंट आज दोपहर 11:30 बजे से शुरू होगा. इस फोन को ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए बेचा जाएगा. इस इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल के जरिए लाइवस्ट्रीम भी किया जाएगा. इसके बारे में कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए भी अपडेट किया जाएगा.
iQOO Z6 Pro 5G को लेकर कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसकी कीमत 25 हजार रुपये से कम होगी. कंपनी ने कहा स्मार्टफोन गेमिंग पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ी है. इस वजह से गेमिंग स्मार्टफोन्स की डिमांड भी बढ़ी है जो फास्ट और सीमलेस गेमिंग एक्सपीरियंस दे सके.
ये भी पढ़ें:- Micromax का सस्ता स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
कंपनी ने ये भी बताया है कि iQOO Z6 Pro 5G में दिया गया Qualcomm Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर एंफिसिएंट बैटरी यूजेज और हाई विजुल को मेंटेन करने में मदद करेगा. कंपनी के अनुसार ये Fully Loaded स्मार्टफोन अल्ट्रा-गेमिंग परफॉर्मेंस देगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










