
गुरुग्राम सामूहिक हत्याकांडः आधे घंटे में 4 कत्ल, दरांती से काटता गया इंसानी जिस्म, मासूम को भी नहीं बख्शा
AajTak
गुरुग्राम के इस सामूहिक हत्याकांड की वजह जानकर पुलिस भी हैरान है. एक रिटायर फौजी ने अपनी बहू की वजह से चार लोगों की जान ले ली. इस पूरे मामले में आरोपी राव राय सिंह और उसकी पत्नी के अलावा भी एक अन्य शख्स पुलिस के रडार पर है.
गुरुग्राम में एक साथ चार लोगों के कत्ल की वारदात ने सबको हिलाकर रख दिया. कातिल ने कत्ल का जो तरीका अपनाया उसे जानकर हर किसी का दिल दहल गया. कातिल एक रिटायर फौजी है, जिसने महज आधे घंटे में ही 4 लोगों को मौत की नींद सुला दिया. इस मामले में आरोपी की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कातिल के सिर किस कदर खून सवार था, इसका अंदाजा मरने वालों की लाश और उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देखकर भी लगाया जा सकता है. उनके जिस्मों पर तेजधार हथियार से अनगिनत वार किए गए थे.More Related News

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












