
गुयाना में PM मोदी का 'राम भजन', मंजीरा बजाते वीडियो आया सामने
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुयाना के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने वहां एक राम भजन कार्यक्रम में शिरकत की. वीडियो अमित मालवीय ने एक्स पर शेयर किया है. इस वीडियो में भारतीय समुदाय के कुछ लोगों को राम भजन गाते देखा जा सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुयाना के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने वहां एक राम भजन कार्यक्रम में शिरकत की. वीडियो अमित मालवीय ने एक्स पर शेयर किया है. इस वीडियो में भारतीय समुदाय के कुछ लोगों को राम भजन गाते देखा जा सकता है. पीएम मोदी भी इस दौरान मंजीरा बजाते नजर आए.
गुयाना की संसद को किया संबोधित
इस दौरान उन्होंने गुयाना की संसद को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और गुयाना ने एक जैसी गुलामी और संघर्ष देखा. आजादी की लड़ाई में यहां (गुयाना) में भी और भारत में भी कई लोगों ने अपना जीवन समर्पित किया. जब आजाद हुए तब परिस्थितियां बहुत अलग थीं. दोनों देश आज लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं. लोकतंत्र और मानवता फर्स्ट का सिद्धांत होना चाहिए. हमने दिखाया है कि डेमोक्रेसी हमारे डीएनए में हैं. हमारे आचार-व्यवहार में है. लोकतंत्र हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है.
यह भी पढ़ें: 'कोरोना में हमने वन अर्थ, वन हेल्थ का मंत्र दिया', गुयाना की संसद में बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ग्लोबल लेवल पर सहयोग करें, स्थानीय स्तर पर कार्य करें. उन्होंने कहा कि भारत कहता है कि हर राष्ट्र मायने रखता है. यह ग्लोबल साउथ के जागरण का समय है, एक साथ मिलकर एक नई ग्लोबल व्यवस्था बनाने का समय है. हम द्वीप राष्ट्रों को छोटे देशों के रूप में नहीं, बल्कि बड़े महासागर देशों के रूप में देखते हैं. पीएम मोदी ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि ये संघर्ष का समय नहीं है. अंतरिक्ष से लेकर समुद्र तक, यह सार्वभौमिक सहयोग का विषय होना चाहिए.
प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि हम कभी भी स्वार्थ, विस्तारवादी दृष्टि से आगे नहीं बढ़े हैं और न ही संसाधनों को हड़पने की कोई भावना रखी है. हमने दिखाया है कि लोकतंत्र हमारे डीएनए, दृष्टि और कार्यों में है. 'लोकतंत्र फर्स्ट, ह्यूमैनिटी फर्स्ट' की भावना के साथ भारत 'विश्व बंधु' के रूप में अपना कर्तव्य निभा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि हमने कोरोना के वक्त 'वन अर्थ, वन हेल्थ' का मंत्र दिया.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









