
गुजरात: वडोदरा में 120KM की रफ्तार से कार ने चार लोगों को मारी टक्कर, बेटी के लिए होली के रंग लाने गई महिला की मौत
AajTak
गुजरात के वडोदरा शहर के करेलीबाग इलाके में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी तेज रफ्तार कार चार लोगों पर चढ़ा दी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोपी ड्राइवर कानून का छात्र है और नशे में था.
गुजरात के वडोदरा शहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी कार चार लोगों पर चढ़ा दी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना गुरुवार की रात करीब 12.30 बजे करेलीबाग इलाके में हुई.
हादसे के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्राइवर, जो भारी नशे में था, कार से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है और "एक और राउंड" कहते हुए चिल्लाता नजर आ रहा है. इस दौरान पास खड़े लोग उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं, जबकि घायल जमीन पर बिखरे पड़े हैं.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के जलगांव में रेल हादसा... बंद फाटक तोड़ ट्रैक पर चढ़ा ट्रक, तेज रफ्तार ट्रेन ने 500 मीटर तक घसीटा!
पहले "एक और राउंड" फिर "ॐ नमः शिवाय" का जाप
ड्राइवर की पहचान रक्षित चौरसिया के रूप में की गई है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी का निवासी है और वडोदरा की एक यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रहा है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इस केस में दूसरी आरोपी, जो कार का मालिक है और हादसे के समय चौरसिया के साथ था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है. उसकी पहचान मित चौहान के रूप में हुई है, जो वडोदरा का रहने वाला है और एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी, काले टी-शर्ट और ग्रे पैंट में, कार से निकलता है, जिसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका होता है. वह "एक और राउंड" चिल्लाते हुए सड़क पर चलने लगता है और कुछ देर बाद "ॐ नमः शिवाय" का जाप करने लगता है. कार से एक अन्य शख्स को निकलते देखा जा सकता है जो घटनास्थल पर लोगों से कहता नजर आ रहा है कि गाड़ी वह नहीं चला रहा था.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






