
गिरफ्तारी से आधी रात को मिली जमानत तक, जानें- नारायण राणे के बयान पर कल पूरा दिन क्या-क्या हुआ
AajTak
राणे को 15,000 रुपये का जमानती मुचलका भरने और 30 अगस्त और 6 सितंबर को रायगढ़ में पेश होने को कहा गया है. मामले की सुनवाई जज शेखबाबासो एस पाटिल ने की. अदालत ने पुलिस को केंद्रीय मंत्री की आवाज के नमूने एकत्र करने से पहले सात दिन का नोटिस देने को कहा है.
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) को कोर्ट से जमानत मिल गई है. उन्हें अगले हफ्ते 30 अगस्त और 6 सितंबर को रायगढ़ में पेश होने को कहा गया है. पहले कोर्ट ने राणे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था. नारायण राणे को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को 'थप्पड़' मारने वाले बयान को लेकर गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद रत्नागिरी कोर्ट से अग्रिम जमानत की याचिका खारिज हो गई थी. इतना ही नहीं बॉम्बे हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली. जिसके बाद पुलिस ने नारायण राणे को मंगलवार को हिरासत में ले लिया. कुछ देर बाद शाम 5 बजे के करीब उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया.More Related News

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












