
गाजा से जिस हिस्से में आम लोगों को भेजा, अब इजरायल ने वहीं दागे रॉकेट, फिलिस्तीनी राष्ट्रपति ने बाइडेन से लगाई गुहार
AajTak
हमास और इजरायल के बीच जंग जारी है. इस बीचफिलिस्तीनी के स्वास्थ्य अधिकारियों बताया कि शनिवार तड़के, दक्षिणी गाजा के खान यूनिस के एक व्यस्त आवासीय जिले में हवाई हमले में 26 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए.
गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में हवाई हमलों के दौरान उन दर्जनों फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई है जो दो स्कूलों में शरण हुए थे. इजरायल ने रविवार को दक्षिणी गाजा में हमास आतंकवादियों के खिलाफ अपने अभियान को और आक्रामक कर दिया है. इजरायल ने शनिवार को फिर से दक्षिणी गाजा के कुछ हिस्सों में रह रहे लोगों को वहां से तुरंत निकलने को कहा था. इजरायल उत्तरी हिस्से को अपने कब्जे में करने के बाद अब दक्षिण के तटीय क्षेत्र के पर भी हमले की तैयारी कर रहा है.
अल शिफा अस्पताल पर इजरायल का फोकस
ग्राउंड ऑपरेशन के लिए इजरायल का मुख्य फोकस गाजा शहर में स्थित अल शिफा अस्पताल पर है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नेतृत्व में एक टीम ने शनिवार को अल शिफ़ा का दौरा किया और इसे गोलीबारी और 'डेथ जोन' वाला क्षेत्र करार दिया. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वह बचे हुए मरीजों और कर्मचारियों को तत्काल निकालने की योजना बना रहा है.
फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता संगठन, यूएनआरडब्ल्यूए के कमिश्नर-जनरल फिलिप लाज़ारिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा कि इज़राइल ने दो एजेंसी स्कूलों पर बमबारी की है उन्होंने कहा, 'उनमें से एक में 4,000 से अधिक नागरिकों को शरण दी गई थी जिसमें बच्चों समेत दर्जनों लोगों के मारे जानी की सूचना है. दूसरी बार 24 घंटे से भी कम समय में स्कूलों को नहीं बख्शा गया. बस, ये भयावहता रुकनी चाहिए.'
मरने वालों का आंकड़ा 12 हजार के पार
गाजा में हमास अधिकारियों के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्कूल में 200 लोग मारे गए या घायल हुए. वहीं इजराइल की सेना ने कोई बयान नहीं दिया है. 7 अक्टूबर को इजरायल में हुए हमले के बाद इजरायल ने हमास को खत्म करने की कसम खाई थी, जिसमें उसके लड़ाकों ने 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और 240 लोगों को बंधक बना लिया था. हमास शासित गाजा पट्टी में अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ाकर 12,300 कर हो गई है जिसमें 5,000 बच्चे भी शामिल हैं.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






