
गाजा में 'बंकर बस्टर बम' गिरा रही है इजरायली सेना, 24 घंटे में 400 आतंकी ठिकाने तबाह, 178 की मौत
AajTak
युद्धविराम के बाद शुरू हुई जंग में इजरायली सेना गाजा में कहर बरपा रही है. यहां आसमान और जमीन से एक साथ हमले किए जा रहे हैं. बीते 24 घंटों के दौरान आईडीएफ ने 400 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए हैं. इन हमलों में 178 लोगों की मौत हो गई है. युद्धविराम खत्म होने पर हमास और अमेरिका एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.
युद्धविराम खत्म होने के बाद हमास और इजरायल के बीच शुरू हुई जंग भीषण रूप ले चुकी है. शुक्रवार को इजरायल ने महज 24 घंटे के अंदर हमास के 400 से ज्यादा आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है. इस दौरान कम से कम 178 लोगों की मौत हो गई है. हमास ने भी इजराइल पर फिर से रॉकेट दागना शुरू कर दिया है. हालांकि, इजरायल एंटी रॉकेट मिसाइल के जरिए उन्हें टारगेट पर पहुंचने से पहले ही ध्वस्त कर दे रहा है. दूसरी तरफ युद्धविराम खत्म होने पर हमास और अमेरिका एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.
इजरायल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि उसने शुक्रवार को हमास के 400 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है. गाजा में मौजूद फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि शुक्रवार सुबह से शुरू हुई इजरायली बमबारी की वजह से 178 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है. इस बमबारी में 589 लोग घायल भी हुए हैं. इजरायल ने अमेरिकी 'बंकर बस्टर बम' का भी इस्तेमाल शुरू कर दिया है. इस बम का वजन 907 किलो है. इन बमों का इस्तेमाल अमेरिका ने अफगानिस्तान, इराक और सीरिया में भी किया था.
बेहद ताकतवर और असरदार होते हैं बंकर बस्टर बम
बंकर बस्टर बम बेहद ताकतवर और असरदार होते हैं. ये जमीन के अंदर तेजी से जाते हैं. अंदर पहुंचने के बाद विस्फोट होता है. ये कॉन्क्रीट से बनी नींव, बंकर या सुरंगों को उड़ाने की क्षमता रखते हैं. इस तरह के बमों का इस्तेमाल लंबे वक्त से होता आ रहा है. सबसे ज्यादा इस्तेमाल वियतनाम युद्ध के समय हुआ था. इन बमों की नोज खास तरह से बनाई जाती है, ताकि ये अपने वजन और ग्रैविटी का फायदा लेकर तेज रफ्तार से जमीन के अंदर चले जाएं. इसके बाद टारगेट की तरफ छेद करते हुए भयानक विस्फोट करें.
हमास के ऑपरेशनल कमांड सेंटर पर इजरायल का हमला
इजरायल डिफेंस फोर्सेस का दावा है कि हमास ने रॉकेट अटैक करके युद्धविराम का उल्लंघन किया है, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. इसी कड़ी में गाजा में 400 से अधिक आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया गया, जबकि खान यूनिस के इलाके में 50 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त किए गए. आईडीएफ के लड़ाकू विमानों ने एक मस्जिद के अंदर इस्लामिक जिहाद के ऑपरेशनल कमांड सेंटर पर हमला करके तबाह कर दिया है. इजरायली नौसेना के सैनिकों ने भी हमास के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










