
गाजा में इजरायल की एयरस्ट्राइक, बहुमंजिला इमारत को किया ध्वस्त... हमास कर रहा था जासूसी के लिए इस्तेमाल!
AajTak
इजरायल ने गाजा पर अपने हमलों को तेज कर दिए हैं, खासकर रिहायशी बहुमंजिला टावरों को निशाना बनाया है, जिससे आम नागरिकों की जान खतरे में है. रविवार को गाजा के तल अल-हवा इलाके में स्थित अल-कौथर टॉवर पर इजरायल ने हवाई हमला किया, जिससे टॉवर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया.
Israel targets Al Kawthar Tower in Gaza City: इजरायल गाजा को पूरी तबाह से तबाह कर रहा है. बीते सप्ताह से रिहायशी इलाकों के बहुमंजिला टॉवर को भी हवाई हमले के ज़रिए निशाना बनाया जा रहा है. रविवार को भी इज़रायल ने गाजा शह के तल अल-हवा इलाके में अल-कौथर टॉवर नाम की एक ऊंची इमारत पर हमला किया है. हवाई हमले में इस इमारत को बहुत नुकसान पहुंचा है.
इजरायल का कहना है कि इस इमारत का इस्तेमाल हमास कर रहा था. यहां इस इमारत में हमास के आतंकी इजरायली सैनिकों पर नज़र रखते थे और उन्हें नुकसान पहुंचाने की योजना बनाते थे.
इजरायल का दावा है कि इस इमारत में जासूसी उपकरण और निगरानी चौकियां लगाई गईं थीं. ताकि हमारे सैनिकों के ख़िलाफ़ पुख्ता योजना बनाया जाए.
इजरायल लंबे समय से आरोप लगाते हुए आ रहा है कि गाजा शहर में हमास अपनी गतिविधियों के लिए आम लोगों और उनकी इमारतों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं.
इज़रायल का कहना है कि अल-कौथर टॉवर पर हमला करने से पहले उन्होंने चेतावनी दी थी. वो नहीं चाहते कि किसी आम नागरिक को नुकसान पहुंचे. इस हमले के लिए इजरायल ने सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया.
यह भी पढ़ें: 'कतर में हमास के नेताओं के खात्मे से समाप्त हो सकता है गाजा युद्ध', बोले इजरायली पीएम नेतन्याहू

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








