
गाजा पर इजराइल का कहर, एयरस्ट्राइक में 413 लोगों की हुई मौत
AajTak
इजराइल ने गाजा पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं, जिससे दो महीने का युद्धविराम टूट गया है. इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि बंधकों की रिहाई तक युद्ध जारी रहेगा. दूसरी ओर, यूक्रेन में राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के बीच बातचीत के बाद एक महीने के लिए सीमित युद्धविराम पर सहमति बनी है. देखिए ये रिपोर्ट

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











