
गाजा के हर कोने में घुसकर आतंकियों को मारेंगे,' इजरायल के ऐलान पर फिलिस्तीन बोला- ये अस्पताल पर हमला
AajTak
इजरायल, फिलिस्तीन में युद्ध जारी है. यह जंग अब डेढ़ महीने का लंबा समय पूरा कर चुकी है. वहीं, इजरायली सेना ने गाजा के अल-शिफा अस्पताल को घेर लिया है. इजरायल के मुताबिक, इसके बेसमेंट से ही हमास अपना कमांड सेंटर चलाता है्. इसके साथ ही, इजरायली सेना ने ऐलान किया है कि उसने सीरिया में एयरस्ट्राइक की है.
इजरायली सेना ने गाजा के अल-शिफा अस्पताल को घेर लिया है. इजरायल के मुताबिक, इसके बेसमेंट से ही हमास अपना कमांड सेंटर चलाता है्. इसके साथ ही, इजरायली सेना ने ऐलान किया है कि उसने सीरिया में एयरस्ट्राइक की है. ये हवाई हमला इजरायल के सबसे दक्षिणी शहर एलात पर हुए ड्रोन हमले का जवाब है.
इजरायल, फिलिस्तीन में युद्ध जारी है. यह जंग अब डेढ़ महीने का लंबा समय पूरा कर चुकी है. वहीं, इजरायली सेना ने गाजा के अल-शिफा अस्पताल को घेर लिया है. इजरायल के मुताबिक, इसके बेसमेंट से ही हमास अपना कमांड सेंटर चलाता है्. इसके साथ ही, इजरायली सेना ने ऐलान किया है कि उसने सीरिया में एयरस्ट्राइक की है. ये हवाई हमला इजरायल के सबसे दक्षिणी शहर एलात पर हुए ड्रोन हमले का जवाब है.
अब इस हमले और आगे की तैयारी के बाद फ़िलिस्तीनी प्रधान मंत्री, मोहम्मद शतयेह ने अपना बयान जारी किया है उन्होंने कहा कि, यह अत्यंत गंभीर स्थिति है जब इज़रायली सेना ने अल शिफा अस्पताल पर छापा मारा है. हम गाजा में हो रहे इस हमले को अस्पतालों पर हमला, घायलों पर हमला, बीमारों पर हमला, शिशुओं पर हमला, इनक्यूबेटरों में रहने वाले शिशुओं पर हमला कह सकते हैं.
फिलिस्तीनी पीएम ने कहा कि, इतिहास में कहीं भी ऐसा नहीं हुआ कि अस्पताल निशाने पर हों. गाजा में जो कुछ हो रहा है वह एक बहुत स्पष्ट, बहुत स्पष्ट युद्ध अपराध है जो इजराइल उन लोगों के खिलाफ कर रहा है जिनका अस्पतालों में इलाज किया गया है. अल शिफा अस्पताल में 14 से अधिक इमारतें हैं और अब इजरायली सेना एक इमारत में है, जाहिर है वे अन्य इमारतों में जा रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि अस्पताल में होने वाली किसी भी हत्या को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय गंभीरता से हस्तक्षेप करेगा.
गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा पर इजरायली सेना की छापेमारी के कुछ घंटों बाद नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां इजरायली सेना न पहुंच सके. उन्होंने कहा कि हमास ने हमें धमकी दी थी कि हम गाजा शहर के बाहरी इलाके में नहीं पहुंचेंगे और हम पहुंचे, उन्होंने हमसे कहा कि हम अल-शिफा (अस्पताल) में प्रवेश नहीं करेंगे और हमने किया. गाजा में ऐसी कोई जगह नहीं है हम नहीं पहुंचेंगे.
गाजा में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां हम नहीं पहुंचेंगे. हमास के हत्यारों के लिए कोई छिपने की जगह नहीं है, कोई आश्रय नहीं है, कोई शरण नहीं है. हम पहुंचेंगे और हमास को खत्म कर देंगे और हमारे बंधकों को छुड़ा लाएंगे. ये दो सेक्रेड मिशन हैं. मैंने राष्ट्रपति जो बाइडेन से दोबारा बात की है. हम आपकी मदद और ईश्वर की मदद से हमास को खत्म कर देंगे, हम पूरी जीत हासिल करेंगे और अपने बंधकों को वापस लाएंगे.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






