
गले में राधे-राधे का दुपट्टा, करने लगीं तुलसी पूजा… देखिए पाकिस्तान से आई सीमा हैदर कितनी बदलीं
AajTak
Seema Haider and Sachin Love Story: पाकिस्तान से भारत आने के बाद सीमा का पहनावा, खान-पान, तौर-तरीके और रीति-रिवाज भी पूरी तरह बदल चुके हैं. उन्हें भारतीय संस्कृति और परिवेश बहुत पसंद आ रहा है. सीमा हैदर ने रविवार को तुलसी पूजन भी किया.
Seema Haider and Sachin Love Story: पाकिस्तान की सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की लव स्टोरी इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. अपने पबजी पार्टनर सचिन के प्यार में डूबी सीमा हैदर चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से रबूपुरा पहुंची थीं. सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत आई थीं. आज तक को दिए एक इंटरव्यू में सीमा हैदर ने कहा था कि सचिन के साथ रहकर वो काफी खुश हैं.
पाकिस्तान से भारत आने के बाद सीमा का पहनावा, खान-पान, तौर-तरीके और रीति-रिवाज पूरी तरह बदल चुके हैं. उन्हें भारतीय संस्कृति और परिवेश बहुत पसंद आ रहा है.
सीमा हैदर ने किया तुलसी पूजन
सीमा के पहनावे और पूजा-पाठ से खुद स्थानीय लोग भी हैरान हैं. सीमा हैदर ने रविवार को विधिवत तुलसी पूजन किया. उन्होंने गले में लाल रंग का एक स्कार्फ भी पहना था, जिस पर राधे-राधे लिखा था. सीमा ने तुलसी को जल चढ़ाया और हाथ जोड़कर अपने आगामी जीवन के लिए प्रार्थना की. इसके बाद उन्होंने अपने सास-ससुर के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया.
तेनालीरामा सीरियल से सीखी हिंदी
सीमा हैदर ने बताया कि पाकिस्तान में बॉलीवुड की फिल्में खूब देखी जाती हैं. उन्होंने भी अपने मोबाइल पर कई हिंदी फिल्में देखी हैं. सीमा ने नेपाल में भी सचिन के साथ बॉलीवुड के गानों पर कई रील्स बनाए थे. हिंदुस्तानी पहनावे और तौर-तरीकों के बारे में उन्हें काफी कुछ पता है. सीमा ने तेनालीरामा सीरियल देखकर हिंदी बोलना सीखा था.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









