
गले में चुन्नी का फंदा, सिर पर चोट के निशान, बेड के अंदर लाश... चार बच्चों की मां को मारकर फरार हुआ पति
AajTak
दिल्ली के खजूरी खास इलाके में चार बच्चों की मां की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. महिला की हत्या का आरोप उसके दूसरे पति पर लगा है, जो कि मौके से फरार है. महिला की बेटी ने बताया कि दोनों के बीच लड़ाई हुई थी. उस वक्त वो दूसरे कमरे में थी. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
राजधानी दिल्ली के खजूरी खास इलाके से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या करके बेड के अंदर लाश को छिपा दिया. फिर मौके से फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह आठ बजे खजूरी खास पुलिस स्टेशन पर किसी ने फोन करके सूचना दी कि उनकी पड़ोस में महिला का मर्डर हो गया है.
सूचना मिलते ही पुलिस बताए गए पते पर पहुंची. पता था पक्की खजूरी खास की गली नंबर-17B. पुलिस जब हाउस नंबर 201 पर पहुंची तो वहां 15 साल की लड़की मौजूद थी. उसने बताया कि दूसरे कमरा लॉक है. वहीं उसकी मां की लाश है. मकान मालिक के साथ मिलकर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा.
अंदर देखा तो लाश कहीं नहीं थी. अच्छे से देखा तो बेड बॉक्स के अंदर 35 वर्षीय महिला की लाश मिली. उसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी. सिर पर भारी भरकम चीज से हमले के निशान थे. 15 साल की लड़की ने बताया कि ये उसकी मां द्रौपदी है. बेटी ने बताया कि पिछले दिन यानि रविवार को उसके पापा सुनील का द्रौपदी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था.
उस वक्त वो डर गई थी. इसलिए दूसरे कमरे में थी. मारपीट की तेज आवाज आ रही थी. वो वहां जाने लगी तो देखा कि दरवाजा बंद है. इसलिए वापस अपने कमरे में आ गई. उसे लगा कि रोज दोनों के बीच इसी तरह लड़ाई होती है. इसलिए इस बार में दोनों लड़-झगड़ कर चुप हो जाएंगे. लेकिन तभी थोड़ी देर बाद सुनील हड़बड़ाते हुए कमरे को लॉक लगाकर वहां से भाग गया.
तब बेटी को अनहोनी की आशंका हुई. उसने कई बार द्रौपदी को आवाज लगाई. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इससे उसे शक हो गया कि जरूर उसके पिता ने मां को मार डाला है. क्योंकि लड़ाई के दौरान काफी तेज हमले की आवाज भी आ रही थी. लड़की ने तुरंत इसकी जानकारी अपने मकान मालिक को दी.
फिर इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. साथ ही आरोपी सुनील की तलाश शुरू कर दी है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











