
गर्लफ्रेंड बनाने लगी दूरी तो नाराज हो गया बॉयफ्रेंड, OYO होटल में बुलाकर कर दी हत्या
AajTak
बेंगलुरु में एक टेक प्रोफेशनल यशस ने अपने से दूरी बना रही प्रेमिका हरिनी (33) की होटल में चाकू से हत्या कर दी. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर हिरासत में लिया है. इसी तरह मार्च में एक अन्य टेक प्रोफेशनल ने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश को सूटकेस में भरकर भागने की कोशिश की थी. दोनों घटनाएं आधुनिक रिश्तों में बढ़ते तनाव और असहिष्णुता की चिंताजनक तस्वीर पेश करती हैं.
बेंगलुरु के पूर्ण प्रज्ञा लेआउट इलाके के एक होटल में एक 33 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान हरिनी के रूप में हुई है, हत्या का आरोप प्रेमी यशस (25 वर्ष) पर है. आरोपी यशस एक टेक कंपनी में काम करता है और दोनों कंगेरी के रहने वाले थे.
पुलिस के अनुसार, हरिनी और यशस पिछले एक साल से एक-दूसरे को जानते थे. लेकिन पिछले दो महीनों से हरिनी उससे दूरी बना रही थी. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने शुक्रवार रात को एक ओयो होटल के कमरे में उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी.
हरिनी की लाश दो दिन बाद होटल रूम से बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. यह घटना सुब्रमण्यपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई.
पुराना मामला भी आया सामने मार्च महीने में भी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई थी, जहां एक टेक प्रोफेशनल ने अपनी पत्नी गौरी अनिल सांबेकर की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद उसने शव को एक सूटकेस में भरकर पुणे भागने की कोशिश की थी. आरोपी ने ज़हर जैसी कोई वस्तु खाकर अपनी सास-ससुर को फोन पर हत्या की बात स्वीकार की थी.
गौरी मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर चुकी थीं, फिलहाल बेरोजगार थीं. दंपती महाराष्ट्र से बेंगलुरु शिफ्ट हुए थे और हत्या से दो महीने पहले डोड्डाकन्नाहल्ली इलाके में रह रहे थे. पुलिस दोनों मामलों की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







