
गर्लफ्रेंड के घरवाले पीछे पड़े तो भारत में घुसा पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड, दो महीने से एजेंसियों के लिए बना हुआ है सिरदर्द
AajTak
पाकिस्तान के सिंध प्रांत का एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए भारत की सीमा से सटे गांव गया था. इस दौरान लड़की के परिजनों से बचने के चक्कर में वो भारत में घुस गया. यहां करीब दो महीने से सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है.
पाकिस्तान के सिंध प्रांत का रहने वाला एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए भारत की सीमा से सटे एक गांव में पहुंचा था. रात में जब प्रेमिका के घर वाले उसके पीछे पड़ गए तो अंधेरे में दौड़ते हुए वो भारत की सीमा में घुस गया. चौंकाने वाली बात ये रही है कि बीएसएफ पोस्ट को चकमा देते हुए वो भारत की सीमा में करीब 25 किलोमीटर तक चला गया. अब दो महीने से वो भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिर दर्द बना हुआ है.
इस युवक की पहचान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के रहने वाले 21 वर्षीय जागसी कोली के रूप में हुई है. वो 24 अगस्त को पाक के ही सीमावर्ती गांव खारोदा पहुंचा था. उसके घरवालों से बचने के चक्कर में वो भारत में घुस गया. जब उसको पकड़ा गया तो बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स से उसे वापस लेने को कहा, लेकिन वो उसे लेने के तैयार नहीं हैं. ऐसे में बाड़मेर पुलिस उसकी निगरानी में जुटी हुई है. इस समय वो बाड़मेर जिले के ही सेड़वा थाना इलाके में है.
कैसे पता चला कि युवक पाकिस्तानी है?
पाकिस्तानी युवक जागसी कोली 24 अगस्त की रात में दौड़ते हुए भारत की सीमा में आ तो गया, लेकिन जब उसने 25 अगस्त की सुबह गांववालों से थारपारकर जाने वाली बस के बारे में पूछा तो उन्हें शक हुआ. इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी. जब पुलिस और बीएसएफ मौके पर पहुंची तो उन्होंने जागसी कोली को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से दो सिम कार्ड, एक मोबाइल फोन और एक डायरी भी बरामद हुई है.
सुरक्षा एजेंसियों ने की जागसी कोली से पूछताछ
भारत में मौजूद सभी सुरक्षा एजेंसियों ने उस पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ की, लेकिन उसके पास कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे बाड़मेर पुलिस के हवाले कर दिया. इसी बीच जब भारत ने पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग की थी, तब भारत ने जागसी को वापस भेजने की बात कही थी, लेकिन पाक रेंजर्स की ओर से कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.





