
गर्मी ने मचाया हाहाकार! हिमाचल से लेकर यूपी तक लू का सितम जारी, जानें देशभर के मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 18 जून को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है. वहीं दिल्ली में 19 और 20 जून को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
उत्तर भारत के मैदानी राज्यों के अलावा पहाड़ी राज्यों में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है. लद्दाख से झारखंड और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से तक देश का एक बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है. 17 जून को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस और उच्च हिमालय में स्थित नुब्रा में 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान लगाया है. इसके बाद तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है. हालांकि, मध्य और पूर्वी भारत अगले तीन दिनों तक उच्च तापमान से जूझता रहेगा और उसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
दिल्ली का मौसम दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने आज यानी 18 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. उसके बाद 19 जून से मौसम बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 19 और 20 जून को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा और दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, 17 से 20 जून के बीच असम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है, जिससे जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है. वहीं दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिणी ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, आंतरिक ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. पश्चिमी हिमालय, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट बारिश, गरज और धूल भरी आंधी संभव है. वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति संभव है. मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात का मौसम गर्म रहने की संभावना है.
इन राज्यों में रहा सामान्य से ज्यादा तापमान मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक) दर्ज किया गया. पश्चिमी विक्षोभ जैसी अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणालियों द्वारा गरज और बारिश की अनुपस्थिति में राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य से सात डिग्री अधिक था. उत्तराखंड-जम्मू में गर्मी ने किया बेहाल उत्तराखंड के देहरादून में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य से 9.5 डिग्री अधिक था, जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊना में 44 डिग्री दर्ज किया गया - जो औसत से 6.7 डिग्री अधिक था. जम्मू-कश्मीर में कटरा में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक था, जबकि जम्मू में पारा 44.3 डिग्री तक पहुंच गया. झारखंड में गर्मी का सितम झारखंड के डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.1 डिग्री अधिक था. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रातें गर्म रहीं, क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री या उससे अधिक था. पंजाब-हरियाणा में लू का कहर पिछले कई दिनों से पंजाब और हरियाणा में चल रही लू की स्थिति में कोई कमी नहीं आई है, बठिंडा में तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रहा. पंजाब के बठिंडा में भीषण गर्मी रही. वहीं हरियाणा के जींद जिले के पिंडारा में भी अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक पंजाब के फरीदकोट में भी भीषण गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पठानकोट में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया. अमृतसर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 44.6 डिग्री, पटियाला में 45.4 डिग्री, गुरदासपुर में 45 डिग्री और फिरोजपुर में 44.3 डिग्री दर्ज किया गया.
हरियाणा में फरीदाबाद और सिरसा में भीषण गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान क्रमश: 46.6 डिग्री सेल्सियस और 46.2 डिग्री दर्ज किया गया. महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में भी मौसम गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान क्रमश: 45.1 डिग्री सेल्सियस और 44.5 डिग्री दर्ज किया गया. रोहतक में 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबाला और करनाल में अधिकतम तापमान क्रमश: 44.8 डिग्री सेल्सियस और 43.8 डिग्री दर्ज किया गया. राजस्थान में गर्मी का टॉर्चर राजस्थान में सोमवार को लू की स्थिति और भी खराब हो गई, जहां कई स्थानों पर पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान एक से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया. जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है. पिलानी में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है. चूरू और करौली में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 44.9 डिग्री, अलवर में 44.8 डिग्री, बीकानेर में 44.3 डिग्री और भरतपुर और फलौदी में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कई अन्य प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 8.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. वहीं प्रमुख शहरों में रात का तापमान 28.6 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. अलवर में न्यूनतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक था, जबकि फलौदी में न्यूनतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 8.1 डिग्री अधिक था.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.






