
गर्दन कट जाएगी पर देश से गद्दारी नहीं करेंगे... पंजाब में मंत्री की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल
AajTak
पंजाब की भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है. पंजाब सरकार में स्वास्थ्य जैसे अहम विभाग के मंत्री रहे विजय सिंगला को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
पंजाब की भगवंत मान सरकार के अपने ही मंत्री पर लिए गए एक्शन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है. सीएम केजरीवाल ने भगवंत मान के इस कदम की तारीफ करते हुए कहा कि भगवंत मान पर हमें गर्व है. उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने साबित कर दिया है कि चाहे गर्दन कट जाए पर देश से गद्दारी नहीं करेंगे.
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि किसी को भी इस भ्रष्टाचार का पता नहीं था. न ही विपक्ष को पता था और न ही मीडिया को. भगवंत मान चाहते तो मंत्री से सेटिंग करके अपने लिए एक हिस्सा मांग सकते थे. अब तक तो ऐसा ही होता था. मान चाहते तो मामले को दबा सकते थे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. उन्होंने खुद अपने मंत्री के खिलाफ एक्शन लिया. भगवंत पूरे पंजाब और पूरे देश को आपके ऊपर गर्व है.
बता दें कि पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विजय सिंगला को मंगलवार को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है. वे पंजाब सरकार में स्वास्थ्य जैसे अहम विभाग के मंत्री थे. पंजाब सरकार की इस कार्रवाई के कुछ देर बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी सिंगला पर कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर मामला दर्ज कर एसीबी ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












