
गरजे राफेल, जगुआर... गंगा एक्सप्रेसवे पर 'टचडाउन' से पाकिस्तान की अटकी सांस! आज रात में लैंडिंग शो
AajTak
3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर वायुसेना के राफेल, सुखोई, मिराज, जगुआर और AN-32 जैसे लड़ाकू विमानों ने 'टच एंड गो' के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. अभ्यास की शुरुआत C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान के टचडाउन से हुई. इसके बाद जगुआर, मिग और राफेल ने एक साथ आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए.
पहलगाम हमले के बाद एक तरफ जहां पाकिस्तान में खौफ का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ भारत ने भी अपनी सैन्य तैयारियों को तेज कर दिया है. इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर अपना दमखम दिखाया और अभ्यास किया.
3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर वायुसेना के राफेल, सुखोई, मिराज, जगुआर और AN-32 जैसे लड़ाकू विमानों ने 'टच एंड गो' के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. अभ्यास की शुरुआत C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान के टचडाउन से हुई.
रात में होगा नाइट शो
इसके बाद जगुआर, मिग और राफेल ने एक साथ आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए. हालांकि AN-32 विमान की लैंडिंग के बाद हवा की तेज रफ्तार ने उसे आगे बढ़ने नहीं दिया. पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को हवा की दिशा में मोड़ दिया और अभ्यास को सफल बनाया. करीब दो घंटे तक चले इस युद्धाभ्यास के बाद शाम को नाइट लैंडिंग शो भी होगा, जो शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा. इस दौरान गंगा एक्सप्रेसवे के एयरस्ट्रिप पर रात 9 से 10 के बीच लड़ाकू विमानों की लैंडिंग होगी.
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
इस बीच, इस एयर शो पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने विमानों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'फिर हो रही है उसकी बात, जिसकी हमने की शुरुआत.' दरअसल अखिलेश यादव जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का निर्माण करवाया था.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







