
'खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे युद्ध', सीजफायर तोड़कर बौखला रहे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश के नाम अपने संबोधन में हालिया भारत-पाक तनाव पर बात की. उनकी स्पीच में बौखलाहट साफ झलक रही थी. उन्होंने कहा कि भारत ने पहलगाम को बहाना बनाकर युद्ध थोपा, लेकिन हमने स्पष्ट कर दिया कि अब मुलाकात जंग के मैदान में होगी.
सीजफायर के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाना और फिर उसे तोड़ना... यह पाकिस्तान की पुरानी आदत बन चुकी है. हालांकि, पाकिस्तान अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान में बौखलाहट साफ झलक रही है.
शनिवार को देश को किए गए संबोधन में शहबाज शरीफ ने कहा कि हाल में जो भारत ने किया वो गलत था, जिसे हमारी फौज ने भरपूर जवाब दिया. पहलगाम हमले को बहाना बनाकर भारत ने हम पर जंग थोपी. भारत के बेबुनियाद इल्जाम पर पाकिस्तान ने फिर निष्पक्ष जांच की पेशकश की.
शहबाज ने आरोप लगाया कि भारत ने ड्रोन और मिसाइल हमलों से पाकिस्तान के नागरिकों को निशाना बनाया. रिहायशी इलाकों में भारत ने हमले कर हमारे सब्र का इम्तिहान लिया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आर्मी कैंप और जखीरों के अड्डों को निशाने बनाने की नाकाम कोशिश की.
यह भी पढ़ें: सीजफायर के 3 घंटे बाद ही फायरिंग पर आमादा पाकिस्तान... क्या ये शहबाज और असीम मुनीर के बीच टकराव का नतीजा है?
युद्धविराम के लिए जताया आभार शहबाज शरीफ ने युद्धविराम के लिए चीन, डोनाल्ड ट्रंप और खाड़ी देशों का धन्यवाद किया. शहबाज बोले- मैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. जिन्होंने युद्धविराम के लिए अहम भूमिका निभाई. शहबाज ने साथ ही सऊदी अरब, यूएई, तुर्की और कतर को युद्धविराम के लिए धन्यवाद किया.
चीन को विशेष धन्यवाद पाक पीएम ने चीन को भरोसेमंद मित्र बताया है. शहबाज ने कहा कि उनका यह भाषण चीन के जिक्र किए बिना अधूरा है. उन्होंने कहा, 'मैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का दिल से आभार करता हूं. बीते पांच दशक के अधिक समय से चीन हमारे साथ हर संकट में खड़ा है'.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







