
खुदाई में मिली 1500 साल पुरानी Wine Factory, ऐसे तैयार होती थी 20 लाख लीटर शराब
Zee News
खुदाई के दौरान खोजी गई वाइन फैक्ट्री (Wine Factory) में हर साल 20 लाख लीटर शराब का उत्पादन करती थी और आपको जानकर हैरानी होगी कि आज के समय में ब्रिटेन में कुल मिलाकर प्रति वर्ष केवल 80 लाख लीटर का शराब का उत्पादन किया जाता है, जबकि इस फैक्ट्री में सालों पहले सलाना 20 लाख लीटर शराब तैयारी की जाती थी.
यरूशलम: इजराइल में 1500 साल पुरानी एक विशाल वाइन फैक्ट्री (1500-year-old Wine Factory) की खोज की गई है और यह बीजान्टिन काल (Byzantine Period) से अब तक की सबसे बड़ी ज्ञात वाइनरी है, जिसे देखने के बाद खोज करने वाले वैज्ञानिक भी हैरान हैं. यह विशालकाय शराब कारखाना इजरायल के यवने (Yavne) में खुदाई के दौरान मिला है.
इजराइल एंटिक्विटीज अथॉरिटी के अनुसार, यवने में खुदाई के दौरान खोजी गई वाइन फैक्ट्री (Wine Factory) प्रति वर्ष दो मिलियन यानी 20 लाख लीटर शराब का उत्पादन कर सकती है. जानकर हैरानी होगी कि आज के समय में ब्रिटेन में कुल मिलाकर प्रति वर्ष केवल आठ मिलियन यानी 80 लाख लीटर का शराब का उत्पादन किया जाता है, जबकि इस फैक्ट्री में सालों पहले सलाना 20 लाख लीटर शराब तैयारी की जाती थी.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



