
'खारकीव पर हमले सिर्फ तबाही के इरादे से किए जा रहे', बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, कहा- रूस का मकसद पूर्ण विनाश
AajTak
जेलेंस्की ने कहा कि कोई कुछ भी कहे ये रूसी हमले जवाबी नहीं हैं, इनका इरादा सिर्फ और सिर्फ तबाही है, रूस को सिर्फ यूक्रेन के सैन्य ढांचे और कीमती संसाधनों की लूट से मतलब है. राष्ट्रपति ने कहा कि बीते 11 वर्षों से रूस ने यूक्रेन में केवल दो चीजें दी हैं- बर्बादी और मौत.
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस की ओर से खारकीव पर किए जा रहे हमले किसी जवाबी कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह से तबाही के उद्देश्य से किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि रूस का मकसद पूर्ण विनाश है और हर उस शहर या गांव में यही होता है जहां रूस कब्जा करता है.
जेलेंस्की ने कहा कि कोई कुछ भी कहे ये रूसी हमले जवाबी नहीं हैं, इनका इरादा सिर्फ और सिर्फ तबाही है, रूस को सिर्फ यूक्रेन के सैन्य ढांचे और कीमती संसाधनों की लूट से मतलब है. राष्ट्रपति ने कहा कि बीते 11 वर्षों से रूस ने यूक्रेन में केवल दो चीजें दी हैं- बर्बादी और मौत. उन्होंने वैश्विक समुदाय से अपील की कि रूस पर बने अंतरराष्ट्रीय दबाव में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जानी चाहिए. क्योंकि रूस शांति प्रस्तावों की अनदेखी कर रहा है और युद्ध जारी रखने की तैयारी में जुटा है.
खारकीव में ड्रोन, मिसाइल और गाइडेड बमों से हमला स्थानीय अधिकारियों के अनुसार शनिवार (7 जून) को रूस ने पूर्वी यूक्रेनी शहर खारकीव पर शाम और रात के समय में कई चरणों में हमले किए, जिनमें ड्रोन, मिसाइल और गाइडेड बम शामिल थे. इन हमलों में कम से कम 4 लोगों की मौत और 60 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें एक नवजात बच्चा भी शामिल है.
रूस ने 206 ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं यूक्रेनी सेना ने बताया कि एक ही रात में 206 ड्रोन, 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, और 7 अन्य मिसाइलें दागी गईं. शाम को एक बार फिर रूसी विमानों ने खारकीव को गाइडेड बमों से निशाना बनाया.
डटकर मुकाबला करना होगाः जेलेंस्की राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अंत में कहा कि हमें इस आक्रमण का डटकर मुकाबला करना होगा. दुनिया के हर उस व्यक्ति का धन्यवाद जो इस संघर्ष में यूक्रेन का समर्थन कर रहा है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






