
खशोगी हत्याकांड के 8 साल बाद अमेरिका जा रहे MBS, जानें ट्रंप से मुलाकात में क्या होगी डील
AajTak
सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अमेरिका यात्रा में तेल, सुरक्षा, एआई तकनीक और परमाणु ऊर्जा पर बड़े समझौते की उम्मीद है. ट्रंप प्रशासन निवेश और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाना चाहता है, जबकि रियाद सुरक्षा गारंटी और तकनीकी एक्सेस की उम्मीद में है. दोनों देश खाशोगी विवाद के बाद रिश्तों को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) मंगलवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं. यह यात्रा दो देशों के बीच दशकों पुराने रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है. तेल, सुरक्षा और निवेश के साथ-साथ इस बार बातचीत का दायरा व्यापार, तकनीक और संभावित रूप से परमाणु ऊर्जा तक हो सकता है.
यह MBS की 2018 के बाद पहली अमेरिका यात्रा है. तब इस्तांबुल में पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या को लेकर बड़ा अंतरराष्ट्रीय विवाद हुआ था. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने माना था कि इस ऑपरेशन की मंजूरी MBS स्तर पर हुई थी. हालांकि क्राउन प्रिंस ने इसका आदेश देने से इनकार किया था लेकिन "जिम्मेदारी" स्वीकार की थी. अब सात साल बाद दोनों देश इस मामले को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने को तैयार दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: सऊदी: मारे गए 42 उमराह तीर्थयात्रियों के परिवारों 5-5 लाख की आर्थिक मदद, तेलंगाना सरकार का ऐलान
ट्रंप प्रशासन का फोकस मई में सऊदी अरब के 600 अरब डॉलर के निवेश वादे को आगे बढ़ाने पर है. मानवाधिकार के मुद्दे पर ट्रंप पहले की तरह चुप्पी बनाए रखने की उम्मीद है. दूसरी तरफ, MBS क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा गारंटी चाहते हैं, साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक और एक नागरिक परमाणु कार्यक्रम पर ठोस प्रगति की तलाश में हैं.
'तेल के बदले सुरक्षा' से आगे बढ़ना चाहते हैं MBS
रक्षा सहयोग इस दौरे का सबसे बड़ा मुद्दा माना जा रहा है. अमेरिका-सऊदी संबंध लंबे समय से "तेल के बदले सुरक्षा" के फॉर्मूले पर चलते रहे हैं, लेकिन 2019 में ईरान द्वारा सऊदी ऑयल प्लांट्स पर हमले के समय अमेरिकी प्रतिक्रिया कमजोर रहने से रियाद में भरोसा डगमगा गया था.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








