क्वारनटीन में रुबीना दिलैक, पति अभिनव शुक्ला, बोले-'उसके बिना अधूरी है जिंदगी'
AajTak
बिग बॉस 14 के एक्स कंटेस्टेंट और रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला रुबीना को काफी याद कर रहे हैं. यह बात सभी को मालूम है कि रुबीना हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसके बाद से वे मैं होम क्वारनटीन में हैं और अपने होम टाउन शिमला में रह रही हैं. अब अभिनव ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है.
बिग बॉस 14 के एक्स कंटेस्टेंट और रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला रुबीना को काफी याद कर रहे हैं. यह बात सभी को मालूम है कि रुबीना हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसके बाद से वे मैं होम क्वारनटीन में हैं और अपने होम टाउन शिमला में रह रही हैं. शिमला में उनका परिवार उनकी अच्छे से देखभाल कर रहा है. इसी बीच अभिनव ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उनकी पत्नी के बिना उनकी जिंदगी अधूरी है. रुबीना के लिए अभिनव ने शेयर किया पोस्ट अभिनव ने ये पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फोटो में एक टूथब्रश और पेस्ट दिखाई दे रहा है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनव ने कैप्शन में लिखा, "जीवन एक दूसरे के बिना अधूरा है...रुबीना जल्दी ठीक हो जाओ बेबी.” इसी के साथ उन्होंने रुबीना दिलैक को टैग भी किया है साथ ही में हार्ट इमोटिकॉन भी शेयर किए हैं.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










