
'क्लिंटन, सोरोस और US फंडिंग से हुआ था शेख हसीना का तख्तापलट', बांग्लादेश के पूर्व मंत्री का विस्फोटक खुलासा
AajTak
लंबे समय से पश्चिमी दखल के आरोपों को “षड्यंत्र की बातें” कहकर टाल दिया जाता था.लेकिन चौधरी के बयान से अब यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि 2024 का बांग्लादेशी संकट “विदेशी दिमाग और डॉलर” दोनों से संचालित था.
अगस्त 2024 में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्ता से विदाई के पीछे अमेरिकी 'डीप स्टेट' का हाथ होने की अफवाहें लंबे समय से थीं. अब, बांग्लादेश के पूर्व मंत्री और संकट के दौरान मुख्य वार्ताकार रहे मोहिबुल हसन चौधरी ने इस बात की पुष्टि करने का दावा किया है.
रशिया टुडे (RT) मीडिया आउटलेट को दिए एक इंटरव्यू में चौधरी ने आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस से जुड़े समूह, यूएसएआईडी (USAID), क्लिंटन परिवार और बाइडेन प्रशासन के एक गठजोड़ ने फंड मुहैया कराया. इस फंड का इस्तेमाल कट्टरपंथियों को बढ़ावा देने और ढाका में 2024 के सरकार को अस्थिर कर हटाने के लिए किया गया.
चौधरी ने कहा कि शेख हसीना को सत्ता से बेदखल करने वाले दंगे अचानक नहीं हुए थे, बल्कि 2018 से ही इंटरनेशनल रिपब्लिकन इंस्टीट्यूट (IRI) जैसे अमेरिकी गैर सरकारी संगठनों (NGOs) के साथ मिलकर कुछ परिवार (विशेषकर बाइडेन और क्लिंटन) लगातार उनकी सरकार के ख़िलाफ़ अभियान चला रहे थे.
मंत्री का बड़ा खुलासा
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि छात्र विरोध प्रदर्शन, जो शुरू में नौकरी कोटा सुधारों को लेकर शुरू हुए थे, को "इस पैसे से सावधानीपूर्वक नियोजित" किया गया था. उन्होंने दावा किया कि यह अव्यवस्था (Chaos) बाद में बड़े दंगे में बदल गई, जिसमें इस्लामी तत्वों की घुसपैठ भी हुई.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में यूनुस के ग्रामीण बैंक हेडक्वार्टर पर बम हमला! राजधानी ढाका में बढ़ी हिंसा

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










