
क्रिमिनल रिकॉर्ड, जेल की सजा और फ्री स्पीच के पुरोधा... कौन हैं टॉमी रॉबिन्सन, जिनकी अपील पर लंदन में निकला एंटी-इमिग्रेशन मार्च
AajTak
लंदन में एंटी-इमिग्रेशन मार्च में करीब 1 लाख 10 हजार लोग शामिल हुए. इसका नेतृत्व टॉमी रॉबिन्सन कर रहे हैं, जिनका असली नाम स्टीफन याक्सली-लेनन है. वे 2009 में इंग्लिश डिफेंस लीग की स्थापना कर चुके हैं. रॉबिन्सन का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और वे प्रवासन, इस्लाम और मीडिया के खिलाफ नकारात्मक बयानबाजी के लिए विवादित हैं.
लंदन की सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ आया है. दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां और जुबां पर सरकार विरोधी नारे हैं. कोई यूनियन फ्लैग लेकर आया है तो किसी के पास लाल-सफेद सेंट जॉर्ज क्रॉस झंडे हैं. ये लोग सेंट्रल लंदन में एंटी-इमिग्रेशन मार्च के तहत एकजुट हुए हैं. जिसे 'यूनाइट द किंगडम' मार्च का नाम दिया गया है. इसका नेतृत्व कर रहे हैं एंटी-इमिग्रेशन एक्टिविस्ट टॉमी रॉबिन्सन. आइए जानते हैं कौन हैं टॉमी रॉबिन्सन, जिनकी अपील पर लगभग 1 लाख 10 हजार लोग सड़कों पर उतर आए.
41 वर्षीय टॉमी रॉबिन्सन का असली नाम स्टीफन याक्सली-लेनन है, उन्होंने कई साल तक अदालतों और जेलों के चक्कर लगाए हैं. वे इस्लाम, ब्रिटेन में बढ़ती हुई प्रवास समस्या और मीडिया पर लंबे समय से नाराजगी जाहिर करते आए हैं. उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि उन्होंने आर्थिक मदद मांगते हुए भी दान की राशि शराब और पार्टियों में उड़ा दी थी.
समाचार एजेंसी AP के मुताबिक 2009 में उन्होंने इंग्लिश डिफेंस लीग की स्थापना की थी, जो एक सड़क आंदोलन था और अक्सर हिंसक झड़पों और फुटबॉल होलीगनिज्म (गुंडागर्दी) से जुड़ गया. रॉबिन्सन ने बढ़ते चरमपंथ की चिंताओं का हवाला देते हुए 2013 में नेता पद छोड़ दिया, लेकिन वे एक कार्यकर्ता और ऑनलाइन प्रचारक के रूप में काम करते रहे.
लंबा है क्रिमिनल रिकॉर्ड रॉबिन्सन का क्रिमिनल रिकॉर्ड काफी लंबा है. उनके खिलाफ हमला, बंधक, धोखाधड़ी और कोर्ट की अवमानना के कई मामले हैं. 2018 में वे एक ट्रायल के बाहर लाइव स्ट्रीमिंग करने के आरोप में जेल गए. 2024 में उन्हें हाईकोर्ट के एक आदेश की अवहेलना करने पर 18 महीने की सजा मिली थी.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








