
'क्राइम पेट्रोल' ने बदली जिंदगी, 5 साल बाद कमबैक कर रहे अनूप सोनी, बोले- जब होस्ट करता हूं...
AajTak
अनूप ने बताया कि क्राइम शो को होस्ट करने से उनके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया. खास तौर पर जिस तरह से वो सोचते हैं और दुनिया को देखते हैं, उसमें. अनूप ने बताया कि
टीवी एक्टर अनूप सोनी लंबे समय से क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' को होस्ट कर रहे हैं. शो ने लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़ी है, वहीं अनूप को भी अलग पहचान दी है. एक्टर ने बताया कि कैसे ये शो न केवल उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुआ है, बल्कि उनके निजी जीवन में भी एक बदलाव का नया अनुभव लेकर आया.
शो ने बदली जिंदगी
अनूप ने बताया कि क्राइम शो को होस्ट करने से उनके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया. खास तौर पर जिस तरह से वो सोचते हैं और दुनिया को देखते हैं, उसमें. अनूप ने IANS को बताया कि "क्राइम पेट्रोल मेरे करियर के सबसे बेहतरीन शोज में से एक है. मुझे खुशी है कि लोगों को ये पसंद आया. वास्तव में, इस शो ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है. मैंने खुद में कई बदलाव देखे हैं- मेरी सोच और जीवन के प्रति मेरे नजरिए में."
"पिछले कुछ सालों में लोग मुझसे कॉन्टैक्ट करते रहे हैं और कहते रहे हैं कि उन्होंने कुछ एपिसोड देखे हैं और उनसे बहुत कुछ सीखा है. मुझे कई लोगों से सीधे तौर पर प्रतिक्रिया मिली है जो इस शो की सराहना करते हैं और इससे मिलने वाली सीख को समझते हैं."
कैसे ड्रामेटिक तरीके से सच दिखाते हैं?
अनूप ने आगे बताया कि शो को इंगेजिंग और सच के करीब रखते हुए दर्शकों का ध्यान खींचना बड़ा टास्क होता है. वो बोले, "जब मैं शो होस्ट करता हूं, तो मेरा काम दर्शकों से जुड़ना होता है. मैं कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में सामने आने की कोशिश नहीं करता जो अधिक जानकार हो और उन्हें अनजान महसूस कराता हो. मेरा नजरिया संतुलन बनाए रखना है. हमारे आस-पास क्या हो रहा है, इस पर रोशनी डालना और इस बात पर जोर देना कि ये किसी के साथ भी हो सकता है. हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है."

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...












