
क्यों इमरान खान पाकिस्तान के दो टुकड़ों में बंटने की देने लगे दुहाई? शेख मुजीब को करने लगे याद
AajTak
पाकिस्तान के दो टुकड़ों में बंटने की कहानी इमरान ने ऐसे समय पर सुनाई है जब सरकार के खिलाफ उनका लॉन्ग मार्च सड़कों पर है और सरकार उनकी मांगों पर टस से मस होती नहीं दिखती. इमरान ने कहा कि 1970 में ऐसे ही हालत में पाकिस्तान 2 टुकड़ों में बंट गया था
एक लालची नेता ने सत्ता की भूख में पाकिस्तान की सेना को सबसे बड़े राजनीतिक दल के खिलाफ कर दिया और इसका नतीजा ये हुआ कि पाकिस्तान दो टुकड़ों में बंट गया. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने ये चेतावनी मुल्क की मौजूदा सरकारों को दिया है. इमरान खान ने अपने लॉन्ग मार्च में कहा कि नवाज शरीफ और आसिफ जरदारी सत्ता में पीटीआई की वापसी रोकने के लिए ऐसी ही साजिश रच रहे हैं.
मंगलवार को पंजाब के गुजरांवाला हकीकी लॉन्ग मार्च के 5वें दिन इमरान खान पीएमएल एन और पीपीपी पर खूब गरजे. इमरान खान ने पाकिस्तान के लिए अपने संघर्ष की तुलना बंग बंधु और आवामी लीग के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान से की. बांग्लादेश बनने की कहानी याद दिलाते हुए इमरान खान ने कहा कि तब एक राजनीतिक पार्टी को शासन करने के अधिकार से वंचित कर दिया गया और इसका नतीजा ये हुआ कि हमारा मुल्क दो टुकड़ों में बंट गया. ऐसा कुछ शातिर नेताओं की सत्ता के लिए लालच की वजह से हुआ.
बता दें कि इमरान खान पाकिस्तान में जल्द चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. इस कड़ी में इमरान कभी आर्मी पर आरोप लगा रहे हैं तो कभी पाक की कुख्यात खुफिया एजेंसी ISI को घसीट रहे हैं. इमरान खान शहबाज शरीफ सरकार से जल्द चुनाव करवाने की अपनी मांग मनवाने के लिए अब किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.
लॉन्ग मार्च के पांचवें दिन पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुजरांवाला में कहा कि तब आवामी लीग को जनमत मानने नहीं दिया गया इसका नतीजा ये हुआ कि पाकिस्तान का पूर्वी हिस्सा टूटकर अलग हो गया.
इमरान ने कहा, "एक घाघ नेता (जुल्फीकार अली भुट्टो) ने सत्ता के लिए अपनी लालच में सैन्य बलों को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ कर, ये पार्टी चुनाव जीतकर आई थी, इसका नतीजा ये हुआ कि मुल्क दो भागों में बंट गया."
आवामी लीग से पीटीआई की तुलना करते हुए इमरान खान ने कहा कि उनकी पार्टी पीटीआई सबसे बड़ी सियासी जमात है फिर भी सरकार फिर से चुनाव कराने की उनकी मांग को नहीं मान रही है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







