
क्या है 'मार्ग बार सर्माचार' ऑपरेशन, जिससे पाकिस्तान ने रातोंरात ईरान को दहला दिया
AajTak
पाकिस्तान की ओर से ईरान पर की गई इस कार्रवाई को ऑपरेशन 'मार्ग बार सर्माचार' का नाम दिया गया है. 'मार्ग बार' का मतलब होता है खात्मा. किसी का खात्मा करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, बलूची भाषा में सर्माचार का मतलब है बहादुरी या लड़ाके. इस तरह मार्ग बार सर्माचार का अर्थ हुआ लड़ाकों का खात्मा.
मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का ईरान से तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश अल-अद्ल ठिकानों पर ईरान की एयरस्ट्राइक से वैश्विक तनाव चरम पर है. इस हरकत से भड़के पाकिस्तान ने भी ईरान पर सिलसिलेवार हमले किए.
पाकिस्तान की ओर से ईरान पर की गई इस कार्रवाई को ऑपरेशन 'मार्ग बार सर्माचार' का नाम दिया गया है. 'मार्ग बार' का मतलब होता है खात्मा. किसी का खात्मा करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, बलूची भाषा में सर्माचार का मतलब है बहादुरी या लड़ाके. इस तरह मार्ग बार सर्माचार का अर्थ हुआ लड़ाकों का खात्मा.
पाकिस्तान ने 18 जनवरी को ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में कथित तौर पर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल हमले किए थे. इस ऑपरेशन को 'मार्ग बार सर्माचार' का नाम दिया गया, जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है.
'मार्ग बार सर्माचार' का क्या मतलब है?
मार्ग बार एक पारसी शब्द है, जिसका मतलपब है मौत या खात्मा. इसे ऐतिहासिक रूप से ईरान की 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान अमेरिका विरोधी नारे मार्ग बार अमेरिका के नारे में इस्तेमाल किया जाता था. बलूच भाषा में सर्माचार का मतलब गुरिल्ला या लड़ाकों से हैं. यहां सर्माचार या विद्रोहियों से मतलब अलगाववादी समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मिी (बीएलए) और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) से जुड़े आतंकियों से हैं.
बीएलए और बीएलएफ राष्ट्रवादी उग्रवादी संगठन है, जो पाकिस्तान के खिलाफ ईरान में ऑपरेट होते हैं. इन संगठनों के अधिकतर सदस्य बलूचिस्तान के मारी और बुग्ती पठार से हैं. यह समूह 2000 के दशक की शुरुआत से ही पाकिस्तान के खिलाफ बिगुल बजाए हुए है और पाकिस्तान में कई हमले कर चुका है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










