
क्या है निज्जर की हत्या में पकड़ा गया KKK ग्रुप, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन? भारत से क्यों जोड़ रही ट्रूडो सरकार
AajTak
निज्जर की हत्या के आरोप में 22 साल के करन बरार, 22 साल के कमलप्रीत सिंह और 28 साल के करनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है. इन तीनों के नाम के इनिशियल K से शुरू होने की वजह से इन्हें K ग्रुप कहा जा रहा है. ये सभी भारतीय हैं, जो कनाडा के एडमॉन्टन में रह रहे थे.
जून 2023 में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या के आरोप में कनाडा पुलिस ने तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों के बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया जा रहा है.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ऑन्टारियो में सिख फाउंडेशन ऑफ कनाडा के एक कार्यक्रम में इन तीन भारतीयों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि कनाडा कानून का पालन करने वाला देश है. निज्जर की हत्या के बाद कनाडा में रहने वाले सिख समुदाय के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे थे. यहां हर शख्स को भेदभाव और हिंसा से सुरक्षित रहने का मौलिक अधिकार है.
ट्रडो ने ये भी कहा कि निज्जर हत्याकांड की जांच सिर्फ तीन भारतीयों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है. जांच जारी है.
कौन हैं तीनों भारतीय?
निज्जर की हत्या के आरोप में 22 साल के करन बरार, 22 साल के कमलप्रीत सिंह और 28 साल के करनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है. इन तीनों के नाम के इनिशियल K से शुरू होने की वजह से इन्हें K ग्रुप कहा जा रहा है. ये सभी भारतीय हैं, जो कनाडा के एडमॉन्टन में रह रहे थे.
ये आरोपी टेंपरेरी वीजा पर साल 2021 में कनाडा पहुंचे थे. इनमें से कुछ के पास स्टूडेंट वीजा था लेकिन किसी ने भी कनाडा में पढ़ाई नहीं की. इन तीनों पर हत्या और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है. इन सभी को सोमवार को ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर की अदालत में पेश किया जाएगा.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








