
क्या सोनम ने पैसे और गहनों के लिए की शादी... राजा रघुवंशी हत्याकांड में वो 4 अहम सवाल, जिनके जवाब पर टिकी जांच!
AajTak
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी ने जब सोनम के साथ सात फेरे लिए, तो सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वो जिसे अपनी दुल्हन बनाकर घर ला रहा है, वही उसकी मौत की सबसे बड़ी साजिशकर्ता निकलेगी. शादी, हनीमून और फिर खौफनाक मर्डर... ये कहानी किसी थ्रिलर फिल्म की तरह लगती है, लेकिन ये हकीकत है.
Raja and Sonam Raghuvanshi: मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले 30 वर्षीय कारोबारी राजा रघुवंशी ने जब सोनम के साथ सात फेरे लिए, तो सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वो जिसे अपनी दुल्हन बनाकर घर ला रहा है, वही उसकी मौत की सबसे बड़ी साजिशकर्ता निकलेगी. शादी, हनीमून और फिर खौफनाक मर्डर... ये कहानी किसी थ्रिलर फिल्म की तरह लगती है, लेकिन ये हकीकत है. अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं, उनसे साफ हो गया है कि राजा रघुवंशी का कत्ल उसकी बेवफा बीवी सोनम के इशारे पर ही किया गया है. उसने 8 जून की रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सरेंडर कर दिया. 9 जून को उसकी मेडिकल जांच के बाद गाजीपुर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. जज ने शिलांग पुलिस की दलील सुनने के बाद सोनम की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली है.
11 मई: राजा की दुल्हन बनी सोनम रघुवंशी
पुलिस के मुताबिक, सोनम ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा और सुपारी किलर्स के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या की प्लानिंग की और मेघालय के शिलॉन्ग में इस साजिश को अंजाम दिया. एक ओर 11 मई को सोनम की वो तस्वीर वायरल हुई जिसमें वो राजा रघुवंशी की दुल्हन बनी थी. दूसरी ओर 9 जून को वही सोनम ढाबे पर बैठी मिली. अब पुलिस उसे राजा रघुवंशी की हत्या की मास्टरमाइंड बता रही है. इस बदली हुई तस्वीर ने देशभर के लोगों को भावनात्मक रूप से झकझोर दिया है.
2 जून: शिलॉन्ग में मिली राजा की लाश
राजा रघुवंशी का शव 2 जून को मेघालय के शिलॉन्ग में एक खाई से बरामद हुआ. उसका सारा सामान गायब था. शुरुआत में पुलिस को लूटपाट का शक हुआ. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये उठा कि सोनम कहां है? वो जो पति के साथ हनीमून पर गई थी, क्या उसे भी अगवा कर लिया गया? क्या किसी लोकल गैंग ने दोनों को लूटकर मार दिया? क्या सोनम को बंधक बना लिया गया? देश के लोगों ने दुआ की कि सोनम सही सलामत मिल जाए. लेकिन जब सोनम जिंदा मिली, तो पूरा मामला उल्टा हो गया.
पुलिस के खुलासे ने किया सबको स्तब्ध

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







