
क्या सुलेमानी के खात्मे का बदला था पेंसिल्वेनिया शूटआउट? ट्रंप पर हमले के मामले में सामने आई नई थ्योरी
AajTak
अमेरिका के एक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि पेंसिल्वेनिया रैली से पहले सीक्रेट सर्विस और डोनाल्ड ट्रंप की कैम्पेन टीम को एक खतरे के बारे में अवगत कराया गया था. सीक्रेट सर्विस ने पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा बढ़ा दी थी और यह सब उन पर हुए जानलेवा हमले से पहले किया गया था.
डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान हुए जानलेवा हमले में अब ईरान का एंगल सामने आ रहा है. कहा जा रहा है कि ईरान जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता है, इसलिए वह ट्रंप पर जानलेवा हमले की साजिश रच रहा है. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों को हाल के हफ्तों में ईरान द्वारा पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटनाक्रम के कारण सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है.
हालांकि, इस बात का कोई संकेत नहीं है कि 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया रैली के दौरान ट्रंप की हत्या का प्रयास करने वाला 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ईरानी साजिश से जुड़ा था. गोलीबारी की इस घटना में डोनाल्ड ट्रंप घायल हो गए थे. एक गोली उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को चीरकर निकल गई थी. तस्वीरों में उनका चेहरा खून से लथपथ दिख रहा था. रैली में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे. हमले के तुरंत बाद एक वीडियो में, ट्रंप को हवा में अपनी मुट्ठी लहराते हुए और 'फाइट! फाइट! फाइट!' का नारा लगाते हुए देखा गया.
हालांकि, ईरान ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है और उन्हें दुर्भावनापूर्ण अफवाह बताया है. अमेरिका में ईरान के स्थायी मिशन के एक प्रवक्ता ने सीएनएन से कहा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के नजरिए से, डोनाल्ड ट्रंप एक अपराधी हैं, जिन पर जनरल सुलेमानी की हत्या का आदेश देने के लिए अदालत में मुकदमा चलाया जाना चाहिए और दंडित किया जाना चाहिए. ईरान ने उन्हें न्याय दिलाने के लिए कानूनी रास्ता चुना है.' सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी साजिश के बारे में अमेरिकी एजेंसियों को खुफिया जानकारी एक ह्यूमन सोर्स द्वारा दी गई थी.
ट्रंप को निशाना बना सकता है ईरान
अमेरिका के एक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि पेंसिल्वेनिया रैली से पहले सीक्रेट सर्विस और डोनाल्ड ट्रंप की कैम्पेन टीम को एक खतरे के बारे में अवगत कराया गया था. अधिकारी ने कहा, 'सीक्रेट सर्विस ने पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा बढ़ा दी थी और यह सब उन पर हुए जानलेवा हमले से पहले किया गया था.' अमेरिकी सुरक्षा अधिकारी समय-समय पर यह अलर्ट जारी करते रहे हैं कि जनवरी 2020 में ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सोलेमानी की हत्या के आदेश के लिए ईरान डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकता है.
सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने डोनाल्ड ट्रंप की कैम्पेन टीम को खुले में रैलियां आयोजित करने को लेकर बार-बार अलर्ट किया है. इस बीच पेंसिल्वेनिया रैली में डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सीक्रेट सर्विस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बात के लिए सीक्रेट सर्विस की आलोचना हो रही है कि कैसे एक 20 वर्षीय व्यक्ति पूर्व राष्ट्रपति पर गोलियां चलाने के लिए पास की छत तक पहुंचने में कामयाब रहा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप पर हमले की आलोचना की थी और कहा था कि अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने इस हमले की स्वतंत्र जांच के आदेश दिए हैं.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






