
क्या सिर्फ पक्षी का टकराना ही साउथ कोरियन प्लेन के जलने का कारण था? एक्सपर्ट नहीं हैं इस थ्योरी से सहमत
AajTak
साउध कोरिया विमान हादसे के लेकर एक्सपर्ट्स इस बात से उलझन में हैं कि हादसे के पीछे वजह क्या थी. इन मामलों के जानकारों का कहना है कि इंजन से पक्षी का टकराना ही हादसे की वजह नहीं हो सकती है.
पिछले दिनों दक्षिण कोरिया (South Korea) में एक घातक विमान हादसा हुआ, जिसमें 179 लोगो मारे गए थे. लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल सका कि जेजू एयर 2216 विमान में क्या गड़बड़ी हुई थी. हालांकि, एक्सपर्ट्स इस बात से उलझन में हैं कि हादसे के पीछे वजह क्या थी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंजन से पक्षी का टकराना ही हादसे की वजह नहीं हो सकती है.
मुआन स्थित हवाई ट्रैफिक कंट्रोल टावर ने कथित तौर पर हादसे से कुछ वक्त पहले पक्षी के टकराने की चेतावनी जारी की थी. दक्षिण कोरियाई परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पायलट ने इमरजेंसी घोषित करने से पहले कंट्रोलर्स को बताया था कि विमान पर बर्ड स्ट्राइक हुई है.
'सिर्फ बर्ड स्ट्राइक से कैसे हो सकता है इतना बड़ा हादसा?'
पहले यह थियरी सामने आई थी कि पक्षी के टकराने से लैंडिंग गियर को चलाने वाले इंजन में खराबी आ गई, जिसके कारण घातक बेली लैंडिंग हुई.
The Guardian की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी में एयरोस्पेस डिजाइन की सीनियर लेक्चरर डॉ. सोन्या ब्राउन को संदेह है. वे कहती हैं, "बर्ड स्ट्राइक एक सर्वाइवल इवेंट होना चाहिए. इससे वह नहीं होना चाहिए, जो हमने देखा है. बर्ड स्ट्राइक इतना कॉमन है कि उन्हें आधुनिक विमानों के डिजाइन में शामिल किया गया है.
वे आगे कहती हैं कि बोइंग 737 और किसी भी कमर्शियल एयरलाइनर पर अतिरिक्त परतें होती हैं, खासकर लैंडिंग गियर के लिए, जो हाइड्रोलिक रूप से संचालित होता है. यह नामुमकिन है कि बर्ड स्ट्राइक से हाइड्रोलिक सिस्टम नष्ट हो जाएं.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








