
क्या सरकार बचा पाएंगे प्रचंड? तत्काल इस्तीफे की मांग पर अड़ा नेपाल का विपक्ष
AajTak
नेपाल की पूर्व गठबंधन सहयोगी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (CPN-UML) का कहना है कि नेपाल के पीएम दहल 'प्रचंड' को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि प्रचंड को राष्ट्रीय आम सहमति वाली सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए.
नेपाल में सियासी उठा-पटक का दौर जारी है. एक तरफ नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड किसी भी तरह सरकार बचाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. वहीं, दूसरी तरफ नेपाल का विपक्ष प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है.
नेपाल की पूर्व गठबंधन सहयोगी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (CPN-UML) का कहना है कि नेपाल के पीएम दहल 'प्रचंड' को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि प्रचंड को राष्ट्रीय आम सहमति वाली सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए.
पद छोड़ने से प्रचंड का इनकार
सीपीएन-यूएमएल की यह मांग ऐसे समय आई है, जब प्रधानमंत्री प्रचंड कुछ सहयोगियों के समर्थन वापस लेने के मद्देनजर 12 जुलाई को संसद में विश्वास मत का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं. प्रचंड (69) ने घोषणा की है कि सीपीएन-यूएमएल के 8 कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे के बाद भी वह पद नहीं छोड़ेंगे. इसके बजाय प्रचंड संसद में विश्वास मत का सामना करेंगे.
केपी शर्मा ओली ने की बैठक
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक संघीय संसद भवन में पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के नेतृत्व में सीपीएन-यूएमएल की संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री प्रचंड से तत्काल इस्तीफा देने और नई सरकार के गठन में सहयोग करने को कहा. पार्टी के मुख्य सचेतक महेश बार्टौला ने कहा कि यूएमएल सहित कई दलों के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार स्पष्ट रूप से अल्पमत में आ गई है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







