
क्या ब्रिक्स बनेगा ट्रंप के टैरिफ वॉर की राह का रोड़ा? ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला करेंगे सभी देशों संग चर्चा
AajTak
ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को लेकर ब्रिक्स देशों की एक ऑनलाइन बैठक की मेज़बानी करने की घोषणा की है. लूला ने कहा,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ब्राज़ील के उत्पादों पर 50% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने बड़ा ऐलान किया है. लूला ने घोषणा की है कि वे BRICS देशों की एक ऑनलाइन बैठक बुलाएंगे, जिसमें टैरिफ के जवाबी कदम और साझा व्यापारिक मुद्रा पर चर्चा होगी.
लूला ने कहा, "हमारे लिए लोकतंत्र, वाणिज्यिक सम्मान और बहुपक्षवाद मायने रखते हैं. अमेरिका जो जुआ खेल रहा है, वह शायद उनके लिए काम न करे."
ट्रंप ने ब्राज़ील के सामानों पर 50% का टैरिफ लगाया है, जो पहले से लगे 10% के टैरिफ के अतिरिक्त है. इसके बाद राष्ट्रपति लूला ने घोषणा की है कि ब्राज़ील विश्व व्यापार संगठन (WTO) और अन्य राजनयिक माध्यमों से इस विवाद को सुलझाने की कोशिश करेगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस विवाद के चलते वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सीधे तौर पर कोई बातचीत नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ें: पहले ब्राजील के राष्ट्रपति लूला और अब जेलेंस्की... ट्रंप से परेशान नेता पीएम मोदी को क्यों घुमा रहे फोन?
कॉमन ट्रेड करेंसी की वकालत
इससे पहले उन्होंने BRICS के लिए एक कॉमन ट्रेड करेंसी का समर्थन दोहराते हुए कहा था कि इससे डॉलर पर वैश्विक निर्भरता कम होगी. इसे लेकर ट्रंप चेतावनी जारी कर चुके हैं.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








