
क्या पुतिन करेंगे परमाणु हमला? अमेरिका ने मंगाई आयोडीन की गोलियां, कैसे बचाएगी ये दवा
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की परमाणु हमले की धमकी ने एक बार फिर दुनिया को डरा दिया है. अमेरिका समेत पश्चिमी देशों में परमाणु हमले से होने वाले रेडिएशन लीक से बचाने के लिए पोटेशियम आयोडाइड यानी आयोडीन की दवा की मांग बढ़ गई है. ये दवा रेडिएशन लीक होने पर रेडियोएक्टिव आयोडीन को शरीर में जाने से रोकती है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 'धमकी' ने एक बार फिर दुनिया को सहमा दिया है. हाल में पुतिन ने कहा था कि वो रूस की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल भी करेगा. उन्होंने पश्चिमी देशों को धमकाते हुए कहा था कि वो इस बात को लेकर झांसे में रहें, ये कोई गीदड़ भभकी नहीं है.
हालांकि कुछ जानकार इसे पुतिन की गीदड़ भभकी ही मान रहे हैं. तो वहीं अमेरिका समेत पश्चिमी देश पुतिन की इस धमकी को गंभीरता से ले रहे हैं. यूक्रेन के साथ जंग के बीच पुतिन कई बार परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं. हालांकि, अब जब रूस ने यूक्रेन का 18% हिस्सा खुद में मिला लिया है, तो उसके बाद परमाणु हमले की आशंका और बढ़ गई है. जानकारों का मानना है कि रूस अपने हिस्सों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.
पुतिन की धमकी को नजरअंदाज न करते हुए अमेरिका और यूरोप ने आयोडिन की दवाएं मंगानी शुरू कर दीं हैं. इस दवा का इस्तेमाल परमाणु हमले की स्थिति में रेडिएशन लीक होने पर किया जाता है.
अमेरिका ने क्या किया?
- जो बाइडेन की सरकार ने हाल ही में 290 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2,400 करोड़ रुपये की एंटी-रेडिएशन दवा खरीदने का ऐलान किया है. ये फैसला पुतिन की धमकी के बाद लिया गया है.
- अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विस (HHS) ने पुष्टि की है कि रेडियोलॉजिकल या न्यूक्लियर इमरजेंसी के बाद लोगों की जान बचाने के लिए ये किया जा रहा है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









