
क्या पाकिस्तान से JF-17 फाइटर जेट खरीदेगा सोमालिया? 90 करोड़ डॉलर की डील पर हो रही चर्चा
AajTak
सोमालिया पाकिस्तान से करीब 24 जेएफ-17 थंडर ब्लॉक-III लड़ाकू विमान खरीदने पर बातचीत कर रहा है. बताया जा रहा है कि इस डील में इस महीने सोमाली वायुसेना प्रमुख की इस्लामाबाद यात्रा के बाद तेजी आई है. चीन और पाकिस्तान की ओर से विकसित इस विमान की क्षमता को लेकर पाकिस्तान ने कई दावे किए हैं.
सोमालिया पाकिस्तान से लगभग दो दर्जन जेएफ-17 थंडर ब्लॉक-III लड़ाकू विमान खरीदने को लेकर बातचीत कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है. रविवार को आई रिपोर्ट में कहा गया कि इस महीने की शुरुआत में सोमाली वायुसेना प्रमुख मोहम्मद शेख अली की इस्लामाबाद यात्रा के बाद बातचीत में तेजी आई है. यह जानकारी The News ने विदेशी मीडिया के हवाले से दी है.
भारत के साथ संघर्ष में इस्तेमाल का दावा
जेएफ-17 थंडर एक सिंगल इंजन वाला हल्का लड़ाकू विमान है, जिसे चीन की चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन और पाकिस्तान एरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स ने संयुक्त रूप से विकसित किया है. पाकिस्तान का दावा है कि पिछले साल भारत के साथ संघर्ष के दौरान इस विमान ने अपनी क्षमता साबित की. हालांकि इसकी प्रभावशीलता को लेकर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है.
विशेषज्ञों और सैन्य अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान ने 7 से 10 मई के संघर्ष के दौरान चीनी मूल के चेंगदू जे-10 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया था. रिपोर्ट में सोमालिया के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि देश का हवाई क्षेत्र सोमालिया के हाथों से सुरक्षित होना चाहिए और यह खरीद केवल हथियार सौदा नहीं बल्कि राजनीतिक संप्रभुता और संस्थागत मजबूती का संकेत होगी.
शीत युद्ध के बाद सोमालिया का सबसे बड़ा रक्षा निवेश
अगर यह समझौता होता है तो लगभग 90 करोड़ डॉलर (करीब 251 अरब पाकिस्तानी रुपये) का यह सौदा शीत युद्ध काल के बाद सोमालिया का सबसे बड़ा रक्षा निवेश होगा. पाकिस्तान इससे पहले भी अपने लड़ाकू विमानों की मांग होने का दावा करता रहा है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 14 जनवरी को कहा था कि भारत के साथ पिछले साल के संघर्ष के बाद कई देश पाकिस्तान से लड़ाकू विमान खरीदने को लेकर बातचीत कर रहे हैं.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








