
क्या अहमद पटेल की राजनीतिक विरासत संभालेंगी मुमताज? पिता पर गंभीर आरोप लगने के बाद हुईं सक्रिय
AajTak
गुजरात दंगा मामले में गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका का विरोध करते हुए एनआईए ने दावा किया था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गिराने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने बड़ी साजिश रची थी. इन आरोपों का उनकी बेटी मुमताज पटेल ने खुलकर सामना किया था. इसी के बाद चर्चा होने लगी थी कि मुमताज पटेल राजनीति में सक्रिय हो सकती हैं.
गुजरात में कांग्रेस के डैमेज कंट्रोलर और फायर ब्रिगेड कहे जाने वाले अहमद पटेल की कमी आज विधानसभा चुनाव से पहले सबसे ज्यादा खल रही है. यहां कांग्रेस नेता अंदरूनी गुटबाजी और आपसी झगड़े के चलते पार्टी छोड़कर बीजेपी के साथ जुड़ रहे हैं. ऐसे में हर किसी की जबान पर अब यही है कि अगर अहमद पटेल होते तो ऐसा न होता. चुनाव नजदीक आने के साथ ही एक चर्चा और तेज हो गई है कि क्या अहमद पटेल की राजनीतिक विरासत अब उनकी बेटी मुमताज पटेल संभालेंगी?
उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो मैं राजनीति में जरूर आऊंगी. अभी मैं सामाजिक काम कर रही हूं और वह मैं आगे भी करती रहूंगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला नहीं किया है. मुमताज पटेल ने अपने भाई फैजल पटेल को लेकर कहा कि वह राजनिती में आना चाहते थे, लेकिन उनकी तबीयत इतनी ठीक नहीं रहती. उन्होंने कहा कि उनके भाई कभी-कभी ट्वीट करते हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा गंभीरता से न लिया जाए.
मुमताज पटेल ने कहा कि हमारा नाम अहमद पटेल के साथ जुड़ा है. मेरे बच्चे छोटे थे इसलिए मैं इतना एक्टिव नहीं थी. पिता के गुजरने के बाद मैंने काम करना शुरू किया है. उन्होंने जो अस्पताल बनाया है, जो शिक्षण संस्थान बनाए हैं, उसके लिए मैं अभी काम कर रही हूं.
बीजेपी पर जमकर बोला था हमला
पिता अहमद पटेल पर लगे आरोपों पर मुमताज पटेल ने ट्वीट किया था कि उनके पिता के नाम में अभी भी वजन है, इसीलिए राजनीतिक फायदे के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है. अगर आरोप सही हैं तो तीस्ता सीतलवाड़ को यूपीए की सरकार में राज्यसभा सांसद क्यों नहीं बनाया गया? उन्होंने यह भी पूछा कि 2020 तक सरकार ने इतनी बड़ी साजिश की जांच क्यों नहीं करवाई?
उन्होंने लिखा था कि 8 सालों से मोदी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ देश का नेतृत्व कर रही है. आज हमारे देश में सब कुछ गलत हो रहा है. आप लोग अभी भी कांग्रेस को दोष दे रहे हैं. दूसरों पर दोषारोपण करने वाला कभी नहीं उठ सकता. चुनाव आ रहे हैं तो यह सब होना ही था.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.





