
क्या अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटी खो देगी सरकारी फंडिंग, Harvard पर क्यों लगा यहूदी-विरोधी होने का आरोप?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को धमकी दी है कि अगर उसने अपने कैंपस में एंटी-सेमिटिज्म को नहीं रोका तो उसकी सरकारी फंडिंग बंद हो जाएगी. ये फंडिंग कुछ कम नहीं, बल्कि पूरे 9 अरब डॉलर की है. लेकिन क्या है एंटी-सेमिटिज्म, जिसे न रोकने पर इतनी मशहूर यूनिवर्सिटी पर सरकार नाराज हो जाएगी?
ट्रंप प्रशासन ने पिछले महीने कोलंबिया यूनिवर्सिटी की फंडिंग में कटौती कर दी. अब उसकी नजर हार्वर्ड पर है. सरकार का कहना है कि कैंपस में एंटी-सेमिटिज्म बेहद बढ़ चुका. खासकर 7 अक्टूबर 2023 को हमले के बाद से इसमें तेजी आई. अगर इसपर कंट्रोल न रखा गया तो सरकारी फंडिंग बंद कर दी जाएगी. ट्रंप की ये धमकी हवा-हवाई नहीं क्योंकि वे कोलंबिया समेत कई जगहों पर एक्शन ले रहे हैं. समझिए, क्या है एंटी-सेमिटिज्म, जिसे लेकर वाइट हाउस इतना संवेदनशील है.
कितने पैसे हैं हार्वर्ड के बाद
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की जेब में पहले से ही 53 अरब डॉलर का भारी-भरकम फंड पड़ा हुआ है. ब्लूमबर्ग की मानें तो ये यूएस की सबसे अमीर यूनिवर्सिटी है. लेकिन अब ट्रंप प्रशासन उसके 9 अरब डॉलर का सरकारी ग्रांट रोक सकता है. वैसे तो इस मदद के बगैर भी शायद उसका काम चल जाए, लेकिन सरकारी ग्रांट खोना उसकी इमेज के लिए बड़ा झटका हो सकता है.
वाइट हाउस का आरोप है कि हार्वर्ड ने अपने यहां इजरायल और हमास की जंग के बाद से यहूदी विरोधी कैंपेन चलाने की छूट दी. यही एंटी-सेमिटिज्म है. यानी यहूदियों से नफरत और उनके खिलाफ जबानी या हिंसक प्रोटेस्ट. फिलहाल हार्वर्ड और कोलंबिया समेत 10 यूनिवर्सिटीज पर फेडरल टास्क फोर्स जांच कर रही है कि वो यहूदी विरोधी गतिविधियों में शामिल तो नहीं.
क्या है एंटी-सेमिटिज्म यहूदियों से नफरत को एंटी सेमिटिज्म कहते हैं. इसकी शुरुआत क्रिश्चियन धर्म के आगे बढ़ने के साथ हुई. यहूदी खुद को सबसे पहला कैथोलिक माना करते. वे मानते थे कि उन्हीं के पूर्वजों ने सबसे पहली प्रेयर हिब्रू में पढ़ी थी. हालांकि ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने के साथ ही मामला बदलने लगा. यूरोप में ईसाई समुदाय ने आरोप लगाया कि यहूदियों के ही धोखे की वजह से ईसा मसीह को सूली चढ़ना पढ़ा.
इसे उस दौर में 'डीअसाइड' कहा गया, यानी भगवान की हत्या करना. इसके बाद से उनके लिए नफरत बढ़ने ही लगी.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









