
क्या अब ऑपरेशन सिंदूर जैसे मिशन के दौरान सऊदी भी पाकिस्तान की ओर से लड़ेगा जंग? सिक्योरिटी गारंटी डील से क्या बदलेगा
AajTak
पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ हुए इस डिफेंस डील की जोर-शोर से चर्चा कर रहा है. इस डील का सार यह है कि अगर इन दोनों देशों में से किसी एक पर भी हमला होता है तो इसे NATO की तर्ज पर दोनों देशों पर हमला माना जाएगा और इसका संयुक्त प्रतिरोध किया जाएगा.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 17 सितंबर को जब सऊदी अरब के एयरस्पेस में पहुंचे तो उन्हें शाही एस्कॉर्ट मिला. सऊदी फाइटर जेट F-15 उनका स्वागत करने के लिए आए. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने एक्स पोस्ट पर बड़े गर्व से इसकी चर्चा की है. अब पाकिस्तान और सऊदी अरब ने एक ऐसा रक्षा समझौता किया है, जिसकी चर्चा भारत समेत पूरी दुनिया में है.
एक स्थिति पर गौर करते हैं. मान लिया जाए कि अगर पाकिस्तान भारत की जमीन पर पहलगाम जैसे किसी आतंकी हमले को अंजाम देने का दुस्साहस करता है. भारत पहले ही पाकिस्तान समर्थित किसी भी आतंकी घटना को 'एक्ट ऑफ वॉर' यानी कि युद्ध की कार्रवाई मानने की घोषणा कर चुका है. इस पाकिस्तानी दुस्साहस के जवाब में भारत आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर जैसा कोई सैन्य अभियान शुरू करता है और पाकिस्तान में छिपकर बैठे दहशतगर्दों का सफाया कर देता है. पाकिस्तान अपनी पुरानी नीति के तहत इसे अपने ऊपर हमला मानता है और भारत पर जबाही हमला करने की हिमाकत करता है?
तो क्या ऐसी किसी स्थिति में सऊदी अरब भी पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ जंग लड़ेगा? सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुआ नया सिक्योरिटी गारंटी तो यही कहता है. इसके मुताबिक पाकिस्तान या सऊदी अरब में से किसी के ऊपर भी कोई हमला होता है तो इसे दोनों पर ही हमला माना जाएगा और फिर ये दोनों देश मिलकर इस हमले का जवाब देंगे.
सऊदी अरब के दौरे पर आए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को रियाद में इसी समझौते पर हस्ताक्षर किया है. पाकिस्तान इसे अपनी बड़ी कूटनीतिक जीत बता रहा है. इस समझौते का नाम 'स्ट्रैटेजिक म्युच्युल डिफेंस एग्रीमेंट' है. इस एग्रीमेंट का मूल वाक्य है- किसी भी देश पर किये गए आक्रमण को दोनों के विरुद्ध आक्रमण माना जाएगा.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद के यमामा पैलेस में एक बैठक के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर की घोषणा की गई.
बयान में कहा गया है, "यह समझौता, जो दोनों देशों की अपनी सुरक्षा बढ़ाने और क्षेत्र व विश्व में सुरक्षा एवं शांति स्थापित करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के पहलुओं को विकसित करने और किसी भी आक्रमण के विरुद्ध संयुक्त प्रतिरोध (Joint deterrence against any aggression) को मजबूत करने का लक्ष्य रखता है."

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






