
कौन थे चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों के कातिल? ट्रंप पर हमले ने फिर खोला अमेरिकी राजनीति के काले अध्याय का पन्ना
AajTak
अमेरिका के इतिहास में अब तक चार ऐसे राष्ट्रपति हुए हैं, जिनकी गोली मार कर हत्या की जा चुकी है. जबकि पांच ऐसे प्रेसिडेंट हुए हैं, जिन पर गोलियों से जानलेवा हमला किया गया. इसके अलावा ट्रंप से पहले प्रेसिडेंट पद के तीन और उम्मीदवारों पर भी जानलेवा हमला हो चुका है.
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के ऐसे तेरहवें राष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति या राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं, जिन पर जानलेवा हमला हुआ है. अमेरिका के इतिहास में अब तक चार ऐसे राष्ट्रपति हुए हैं, जिनकी गोली मार कर हत्या की जा चुकी है. जबकि पांच ऐसे प्रेसिडेंट हुए हैं, जिन पर गोलियों से जानलेवा हमला किया गया. इसके अलावा ट्रंप से पहले प्रेसिडेंट पद के तीन और उम्मीदवारों पर भी जानलेवा हमला हो चुका है.
अब्राहम लिंकन अमेरिकी राष्ट्रपति के कत्ल की शुरुआत 14 अप्रैल 1865 को हुई थी. तब अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन थे. तब वॉशिंगटन के फोर्ड थियेटर में लिंकन आवर अमेरिकन कजिन नाटक देख रहे थे. वो बालकोनी में बैठे थे और इत्तेफाक से उने सुरक्षाकर्मी जॉन पार्कर तब उनके साथ नहीं थे. वो इंटरवल में ही थियेटर से बाहर निकल गए थे. इसी बीच रात सवा दस बजे हमलावर जॉन वाइक्स बूथ ने अब्राहम लिंकन के सिर में पीछे से गोली मार दी. लिंकन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अगले दिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया.
कातिल बूथ एक पेशेवर थियेटर आर्टिस्ट था. जिसे दस दिन बाद एक मुठभेड़ में अमेरिकी सैनिकों ने मार गिराया. अब सवाल ये है कि अब्राहम लिंकन की जान क्यों ली गई? तो जवाब है कि 19वीं सदी में अमेरिका में गुलाम प्रथा का जोर था. इसमें गोरे लोग काले लोगों को खरीद कर उनसे गुलामी करवाते थे. यानी काले लोगों की आज़ादी गोरों के हाथों में थी. लिंकन इस प्रथा के विरोधी थे और इसके खिलाफ अभियान चलाते थे. राष्ट्रपति बनने के बाद साल 1963 में उन्होंने इस प्रथान को भी गैर कानूनी करार दिलाया. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे, जो इस प्रथा को जारी रखना चाहते थे और वो लिंकन से नाराज हो गए. अमेरिका में गृहयुद्ध की शुरुआत हो गई और लिंकन के इसी फैसले के खिलाफ गुस्से में जॉन वाइक्स बूथ ने उनकी जान ले ली.
जेम्स अब्राहम गार्फ़ील्ड जेम्स ए. गार्फील्ड अमेरिका के दूसरे ऐसे राष्ट्रपति हुए जिनकी हत्या की गई. 2 जुलाई 1881 को वॉशिंगटन डीसी में उन पर जानलेवा हमला हुआ. उनको राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठे हुए सिर्फ 4 महीने ही हुए थे. वो बाल्मोर स्टेशन पर थे और उन्हें न्यू इंग्लैंड जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी. जहां वो विलियम कॉलेज में अपने को इंट्रोड्यूस करने वाले थे, लेकिन स्टेशन पर ही उ्हें चार्ल्स गुइटो नाम के एक आदमी ने गोली मार दी.
डॉक्टरों ने कई दिनों तक उनके सीने में लगी गोली निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके और ढाई महीने बाद उनकी 19 सितंबर 1881 को उनकी जान चली गई. गुइटो राजनीति से जुड़ा था, लेकिन ज्यादा कामयाब नहीं हो सका. वो अपने भाषण पर्चे में छपवा कर बांटता था. लेकिन जब गार्फील्ड चुनाव जीत गए, तो उसे लगा कि वो उसी का लिखा भाषण पढ़ कर चुनाव जीतने में कामयाब रहे. इसके बाद वो खुद को पुरस्कार का हकदार समझने लगा और राजनयिक बनने की कोशिश करने लगा. लेकिन इसमें नाकाम रहने पर उसने गार्फील्ड पर गोली चला दी. एक साल बाद गुइटो को फांसी दे दी गई.
विलियम मैककिनले अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैककिनले की भी हत्या की गई थी. 6 सितंबर 1901 को अमेरिका के बफेलो में उन पर हमला किया गया. वो एक इवेंट में जाने की तैयारी कर रहे थे. उनके सचिव को डर था कि उन पर हमला हो सकता है, लेकिन मैककिन्ले ज्यादा सुरक्षा नहीं चाहते थे. इवेंट के बाद जब वो लोगों से मिल रहे थे, तो लियोन जोलगोज नाम का एक आदमी उनके करीब आया और उन्हें करीब से दो गोलियां मार दीं.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






