
'कोहली के चौकों में...,' भारत-पाक मैच से पहले फैंस ने रीक्रिएट किया 'चक दे इंडिया' सॉन्ग, मिले 16 मिलियन व्यूज
AajTak
क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन ईद से कम नहीं. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. दोनों टीमें 259 दिन बाद आमने-सामने होंगी. सोशल मीडिया पर मीम्स, प्रीडिक्शंस और सपोर्टिंग पोस्ट्स की बाढ़ आ गई है. इसी बीच एक वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया, जिसने इस मैच के एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.
क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन ईद से कम नहीं. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. दोनों टीमें 259 दिन बाद आमने-सामने होंगी. सोशल मीडिया पर मीम्स, प्रीडिक्शंस और सपोर्टिंग पोस्ट्स की बाढ़ आ गई है. इसी बीच एक वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया, जिसने इस मैच के एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.
टीम इंडिया के लिए बना नया 'एंथम'
इंस्टाग्राम पर म्यूजिकल ग्रुप Mastaane द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो क्रिकेट फैंस के बीच वायरल है. वीडियो में कुछ लोग भारतीय टीम के समर्थन में जोशीला गाना गा रहे हैं और इसे चक दे इंडिया के बीट्स पर रीक्रिएट किया गया है.गाने के बोल कुछ ऐसे हैं. रोहित के छक्कों में, कोहली के चौकों में, कुलदीप की गुगली में, अक्षर की फिरकी में...हां, चैंपियन तू बन ले, कप अपने नाम कर ले, चक दे इंडिया!
देखें वीडियो
16 मिलियन व्यूज और फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
यह वीडियो 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है और क्रिकेट फैंस इसे परफेक्ट प्री-मैच एंथम बता रहे हैं.. एक यूजर ने लिखा कि गूजबंप्स! इस गाने ने मैच का मूड सेट कर दिया. इंडिया, हम तुम्हारे साथ हैं! वहीं दूसरे ने कहा कि चक दे इंडिया वाइब्स वापस आ गईं! लिरिक्स जबरदस्त हैं. वहीं एक पाकिस्तानी फैन ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि मैं पाकिस्तान सपोर्टर हूं, लेकिन मानना पड़ेगा कि यह वीडियो कमाल का है! कुछ फैंस ने अपने दोस्तों को टैग कर वॉच पार्टी प्लान करने लगे. एक यूजर ने लिखा कि भाई, ये हमारा प्री-मैच वॉर्म-अप सॉन्ग है. चलो तैयार हो जाओ!

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









