
कोलकाता रेप कांड पर घिरीं ममता बनर्जी के बचाव में उतरे पप्पू यादव
AajTak
कोलकाता रेप कांड पर घिरीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार के बचाव में बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव उतर आए हैं. पप्पू यादव ने बिहार से उत्तराखंड तक रेप के मामलों का जिक्र कर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को घेरा.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ हुई रेप की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार घिरी हुई हैं. बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अब ममता बनर्जी के बचाव में उतर आए हैं. पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र को बेटी पर ही राजनीति करनी है, बंगाल में राजनीति करनी है. उन्होंने नाम लिए बगैर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र उत्तराखंड, बिहार में रेप की घटनाओं पर जवाब दे ना. उत्तर प्रदेश के बृजभूषण पर, राम रहीम, आसाराम और बाबाओं पर जवाब दे ना.
पप्पू यादव ने कहा कि ये लोग बृजभूषण और राम रहीम पर जवाब क्यों नहीं देते. उन्होंने कहा कि जब आप सियासत के लिए बलात्कारी को निकालिएगा, तब आप किस मुंह से उम्मीद करते हैं कि रेप की घटनाएं रुकें. निर्भया कांड के बाद देश में रेप की घटनाएं 33 फीसदी बढ़ी हैं. पप्पू यादव ने कहा कि बेटी को भी आप डॉक्टर या किसी और नजरिये से देखेंगे. पश्चिम बंगाल सरकार का बचाव करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि सीबीआई जांच हो गई, गिरफ्तारी हो गई, बेटी के सवाल पर ममता बनर्जी खुद सड़कों पर हैं. फिर राजनीति कैसी और केंद्र कौन सी सुरक्षा की बात करता है?
यह भी पढ़ें: कोलकाता कांडः क्या जल्दबाजी में किया गया पीड़िता का अंतिम संस्कार? श्मशान घाट के स्टाफ ने बताई पूरी कहानी
उन्होंने कहा कि आप आम आदमी की बेटी को सुरक्षा दे नहीं पाते हैं. आम आदमी की, गरीब की बेटी के साथ रेप होता है तब ये हड़ताल देश में क्यों नहीं होती. तब क्यों नहीं बोलते हैं ये. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में चार रेप हुए. उत्तराखंड में नर्सेज के साथ रेप हुआ. बिहार में इससे वीभत्स घटना तो नहीं घटी. एक भी नेता नहीं गए. उन्होंने कहा कि जो बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट कहते हैं, हमारे मांझी जी हैं, एक भी दलित नेता नहीं गए. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता कहते हैं कि नीतीश कुमार. नीतीश कुमार या ममता बनर्जी क्या कर लेंगे. शासन-प्रशासन दोषी हो जाए और उसमें आप सीधा मुख्यमंत्री को गाली देते रहें, आप घर में क्यों सोए हुए हैं?
मोतिहारी-मधुबनी क्यों नहीं गए
पप्पू यादव ने कहा कि मोतिहारी-मधुबनी क्यों नहीं गए. सत्तापक्ष के लोग इसलिए नहीं गए क्योंकि उन्हें बंगाल में राजनीति करनी है. रेपिस्ट जाति नहीं होते. रेपिस्ट-मर्डरर कोई भी हो, उसे फांसी मिलनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि मधुबनी और मोतिहारी के रेप में कौन है. बेटी जाति नहीं हो सकती. कोई दलित-यादव-राजपूत-भूमिहार नहीं होगा. पप्पू यादव ने डॉक्टर्स की हड़ताल के दौरान 12 मौतों का सवाल उठाते हुए कहा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है? डॉक्टर तोड़फोड़ करें तो कोई कार्रवाई नहीं. ये डॉक्टर अमानवीय कृत्य करते हैं. इनको दुनिया ने गलत तरीके भगवान का दर्जा दिया है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







